बाराबंकी: भाजपा सभी धर्मों की पार्टी- हीरा ठाकुर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सिरौलीगौसपुर/बाराबंकी, अमृत विचार। भाजपा पिछड़े शोषित वंचित अल्पसंख्यक हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई सभी धर्मों समुदायों की पार्टी है। जिसमें सभी समुदाय के लोगों का सम्मान सुरक्षित है। यह बात राज्यमंत्री हीरा ठाकुर ने बदोसराय कस्बा में भाजपा महिला प्रकोष्ठ की यूवा नेत्री ज्योति गुप्ता द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने अखिलेश यादव …

सिरौलीगौसपुर/बाराबंकी, अमृत विचार। भाजपा पिछड़े शोषित वंचित अल्पसंख्यक हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई सभी धर्मों समुदायों की पार्टी है। जिसमें सभी समुदाय के लोगों का सम्मान सुरक्षित है। यह बात राज्यमंत्री हीरा ठाकुर ने बदोसराय कस्बा में भाजपा महिला प्रकोष्ठ की यूवा नेत्री ज्योति गुप्ता द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं।

उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी वोट बैंक की राजनीति करती है। उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव टुकड़े टुकड़े गैंग से मिलकर देश को तोड़ने वाली राजनीति करते है। हाल ही में उनके द्वारा दिया गया बयान कि कोविड-19 भाजपा की बैक्सिन है इसको मैं नहीं लगाऊंगा।

बहुत ही शर्मनाक बयान है इतने जिम्मेदार पद पर होते हुए ऐसी अनैतिक बातें करना शोभा नहीं देता इसीलिए उनको देश और प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। इस अवसर पर संजीव सिंह ठाकुर मनीषा गुप्ता राजू विश्वकर्मा शिवराज विश्वकर्मा श्याम बिहारी सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इसके बाद कुन्तेश्वर धाम पंहुचकर कुन्तेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया तत्पश्चात भाजपा कार्यकर्ता मेडीलाल मौर्या संदीप मौर्या जयचन्द्र यादव प्रवेश यादव मुकेश यादव रंजीत गौतम आदि ने हीरा ठाकुर को माला पहनाकर तथा कुन्तेश्वरधाम के इतिहास की पुस्तक भेंट कर जोरदार स्वागत किया।

संबंधित समाचार