बरेली: कोटेदार की शिकायत करने पहुंचे ग्रामीणों पर ही बरस पड़े अधिकारी, जानिए पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मीरगंज/बरेली। कोटेदार की शिकायत करने पहुंचे ग्रामीणों को ही अधिकारियों ने हड़का दिया और मुकदमा दर्ज करवाने की धमकी दी। दरअसल, शिकायतकर्ता सर्वेंद्र सिंह और ग्रामीण अपने बच्चों को बिना मास्क लगाए एसडीएम के पास कोटेदार की शिकायत करने पहुंचे थे। इसे देखकर एसडीएम ममता मालवीय और अधिकारी ग्रामीणों पर ही बरस पड़े और फटकार …

मीरगंज/बरेली। कोटेदार की शिकायत करने पहुंचे ग्रामीणों को ही अधिकारियों ने हड़का दिया और मुकदमा दर्ज करवाने की धमकी दी। दरअसल, शिकायतकर्ता सर्वेंद्र सिंह और ग्रामीण अपने बच्चों को बिना मास्क लगाए एसडीएम के पास कोटेदार की शिकायत करने पहुंचे थे। इसे देखकर एसडीएम ममता मालवीय और अधिकारी ग्रामीणों पर ही बरस पड़े और फटकार लगाते हुए बच्चों को बिना मास्क के लाने पर मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी।

इस दौरान सीओ मीरगंज रामानंद राय ने भी मुकदमा दर्ज करने के लिए कहा। जबकि ग्रामीण कोटेदार की ओर से एक किलो कम राशन देने की शिकायत करने पहुंचे थे लेकिन उनकी शिकायत पर गौर न करके अधिकारीगण बच्चों और ग्रामीणों पर ही बरसते रहे।

संबंधित समाचार