अब ‘नेटफ्लिक्स’ पर नजर आएंगे कपिल शर्मा, फैंस को इंस्टाग्राम पर दी जानकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। साल 2021 की शुरुआत के साथ ही अभिनेता-कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने फैंस के लिए खुशखबरी लेकर आए हैं, कपिल शर्मा जल्द डिजिटल डेब्यू करने जा रहे हैं। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उनका ये डेब्यू प्रोजेक्ट कॉमेडी स्पेशल है या सीरीज या फिल्म है, लेकिन 2021 में इसे 190 देशों में प्रसारित …

मुंबई। साल 2021 की शुरुआत के साथ ही अभिनेता-कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने फैंस के लिए खुशखबरी लेकर आए हैं, कपिल शर्मा जल्द डिजिटल डेब्यू करने जा रहे हैं। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उनका ये डेब्यू प्रोजेक्ट कॉमेडी स्पेशल है या सीरीज या फिल्म है, लेकिन 2021 में इसे 190 देशों में प्रसारित किया जाएगा।

कपिल ने कहा है, मैं नेटफ्लिक्स के साथ पहली बार जुड़ने को लेकर बहुत उत्साहित हूं। साल 2020 दुनिया भर के लोगों के लिए खासा उतार-चढ़ाव वाला रहा है और मेरा मकसद है कि मैं लोगों को उनकी चिंताओं को भूलकर प्यार, हंसी और सकारात्मकता के साथ इस नए साल का स्वागत करने में मदद करूं।

उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, ” मैं हमेशा ‘नेटफ्लिक्स’ के साथ काम करना चाहता था, लेकिन मेरे पास उनका नंबर नहीं था।” शर्मा ने कहा कि यह नया ‘प्रोजेक्ट’ उनके दिल के बेहद करीब है । उन्होंने कहा, ” मैं अपने प्रशंसकों के साथ इससे जुड़ी जानकारी साझा करने को उत्साहित हूं।”

कपिल ने यह खबर सोशल मीडिया के जरिये साझा की है। उन्हें इस घोषणा का एक वीडियो पोस्ट किया है। उनका कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो 2016 से प्रशंसकों का मनोरंजन कर रहा है। इसके अलावा वे किस किसको प्यार करूं और फिरंगी जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।

संबंधित समाचार