बाराबंकी: कोरोना वैक्सीन के ड्राई रन की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मसौली, बाराबंकी। मंगलवार को यूपी सरकार के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह कोरोना वैक्सीन के ड्राई रन को लेकर की जा रही तैयारियों का जायजा लेने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बडगांव पहुंचे। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निरीक्षण के दौरान उचित दिशा निर्देश दिए। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़ागांव पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप …

मसौली, बाराबंकी। मंगलवार को यूपी सरकार के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह कोरोना वैक्सीन के ड्राई रन को लेकर की जा रही तैयारियों का जायजा लेने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बडगांव पहुंचे। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निरीक्षण के दौरान उचित दिशा निर्देश दिए। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़ागांव पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने सीएचसी परिसर में वृक्षारोपण किया। इसके उपरान्त कोल्डचैन एवं कोविड वैक्सीन के लिए अलग अलग बनाये गये तीनों कक्षों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने वेटिंग एरिया, वैक्सीनेशन एरिया तथा आब्जर्वेसन एरिया में मानक अनुरूप व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने की जानकारी ली। उन्होंने ड्राई रन एरिया में अच्छी तरह से सैनिटाइजेशन का काम कराने के भी निर्देश दिये। बीएचडब्लू पंकज कुमार पर डमी वैक्सीनेसन किया गया। इससे पूर्व स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचने पर स्वास्थ्य मंत्री का स्वास्थ्यकर्मियों ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया। पत्रकारों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्सरे मशीन एवं अल्ट्रासाउंड उपलब्ध न होने की जानकारी पर जल्द ही उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया।

इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीकेएस चौहान, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. के एन एम त्रिपाठी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद कुमार दोहरे, डब्लू एच ओ के डॉ. उपरान्त राव, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजीव सिंह, सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजीव कुमार, डॉ. विजय कुमार, डॉ. हाशिम अंसारी, डॉ. प्रीती वर्मा, डॉ. हारून रशीद अतीकी, रोहित राय, परामर्शदाता रीना श्रीवास्तव, मनोज कुमार राही, लल्लन, राकेश वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार