काशीपुर: चार दिन पहले बहला फुसला कर अगवा की गई किशोरी थाने पहुंची
काशीपुर,अमृत विचार। आईटीआई थाना क्षेत्र से बहला-फुसलाकर अगवा की गई एक किशोरी घटना के चार दिन बाद थाने पहुंच गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो समेत विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया है। बता दें कि बीते 31 दिसंबर को आईटीआई थाना क्षेत्र से एक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो …
काशीपुर,अमृत विचार। आईटीआई थाना क्षेत्र से बहला-फुसलाकर अगवा की गई एक किशोरी घटना के चार दिन बाद थाने पहुंच गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो समेत विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया है।
बता दें कि बीते 31 दिसंबर को आईटीआई थाना क्षेत्र से एक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। लापता किशोरी की मां ने थाने में तहरीर देकर एक युवक के खिलाफ अपहरण का आरोप लगाया। पुलिस ने धारा 363/366 आईपीसी के अंतर्गत मामले की प्राथमिकी दर्जकर गायब किशोरी का पता लगाना शुरू किया।
इसी बीच बीते सोमवार को अपहृत किशोरी स्वयं आईटीआई थाने पहुंच गई। उसने पुलिस को बताया कि रेलवे कॉलोनी निवासी रीतराम बहला-फुसलाकर भगाने के बाद उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जनपद की ओर ले गया था। किशोरी के साथ दुष्कर्म की पुष्टि होने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 366/363/376 आईपीसी, 5/6 पोक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत करते हुए उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरूकर दिए हैं। एसओ विद्यादत्त जोशी ने बताया कि पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है।
