आज का राशिफल | 06 जनवरी, 2021
मेष राशि आज पठन-पाठन में काफी रुचि लेंगे। विवादित मामलों का समाधान होगा। किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। व्यवसाय के लिये जरूरी लोन ले सकते हैं। सेहत आपकी काफी अच्छी रहने वाली है। वृष राशि बौद्धिक कार्यों में भाग लेंगे। आर्थिक दृष्टि से दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। उच्च अधिकारियों …
मेष राशि
आज पठन-पाठन में काफी रुचि लेंगे। विवादित मामलों का समाधान होगा। किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। व्यवसाय के लिये जरूरी लोन ले सकते हैं। सेहत आपकी काफी अच्छी रहने वाली है।
वृष राशि
बौद्धिक कार्यों में भाग लेंगे। आर्थिक दृष्टि से दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। उच्च अधिकारियों के साथ आपका तालमेल बेहतरीन रहने वाला है। अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त होगा।
मिथुन राशि
आज इधर-उधर की बातों में अपना समय बर्बाद कर सकते हैं। पति-पत्नी के बीच सामंजस्य अच्छा नहीं रहेगा। किसी छोटी बात पर मतभेद उभर सकते हैं। हल्का-फुल्का बुखार हो सकता है। आज काफी व्यस्त रहेंगे।
कर्क राशि
आज राजनीतिक संपर्कों का लाभ लेंगे। युवाओं को करियर के अच्छे अवसर मिलने के योग बन रहे हैं। अपने कर्मचारियों की गतिविधियों पर निगरानी रखें। सोशल मीडिया से आपको काफी लाभ प्राप्त होगा।
सिंह राशि
प्रेम संबंधों में मर्यादा का ध्यान रखें। कडवे वचन बोलने से आपको बचना चाहिये। किसी मित्र से मुलाक़ात हो सकती है। अपनी क्षमता के अनुसार ही काम करें। स्वास्थ्य में सुधार होगा। करियर को लेकर लापरवाही न करें।
कन्या राशि
आज बच्चों के साथ अच्छा मनोरंजक समय व्यतीत करेंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन लाभकारी होगा। शेयर और स्टॉक मार्केट आदि से लाभ प्राप्त होगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा।
तुला राशि
आज जीवनशैली में सकारात्मक परिवर्तन लाने की कोशिश करें। लोन आदि के लिये आवेदन कर रहे हैं तो उसमें कुछ समस्या आ सकती है। वैवाहिक जीवन में असंतोष रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
वृश्चिक राशि
आज अपनी समझदारी से किसी भी समस्या का हल निकाल लेंगे। नयावाहन खरीदने पर विचार बनेगा। नौकरी में आपको पदोन्नति मिल सकती है। किसी शुभ समाचार के मिलने से आपमें आत्मविश्वास बढ़ेगा।
धनु राशि
आज सहकर्मियों के सहयोग से आपके आवश्यक कार्य समय पर पूरे हो जायेंगे। उच्च प्रबंधन की नौकरी कर रहे जातकों के लिये
दिन बहुत ही उन्नतिकारक होने वाला है। सामाजिक कार्यकलापों में आप रुचि लेंगे। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।
मकर राशि
आज जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। लोहे के व्यवसाय से जुड़े लोगों को कुछ समस्या हो सकती है। ऑफिस
में थोड़ी राजनीति का शिकार हो सकते हैं। सभी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करें।
कुंभ राशि
आज स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। घर में किसी तरह का आयोजन आज न करें। परिवार के सदस्यों से आपके विचार भिन्न हो सकते हैं। मेहनत का सार्थक परिणाम प्राप्त नहीं होगा। इसीलिये आज धैर्यवान होकर परिस्थितियों का सामना करें।
मीन राशि
आज महिलाओं के लिये आज उन्नतिकारक दिन है। ऑफिस में आपको काफी प्रोत्साहन मिलेगा। लोग आपके व्यवहार के कारण आपसे जुड़ना चाहेंगे। युवाओं को आज प्रेम प्रस्ताव भी मिल सकता है।
