बदायूं में आंगनबाड़ी सहायिका से की गई थी हैवानियत, गैंगरेप के बाद गुप्तांग में डाली रॉड
अमृत विचार बदायूं। जिले में महिला के साथ निर्भया जैसी हैवानियत का मामला सामने आया है। पूजा करने गई 50 वर्षीय आंगनबाड़ी सहायिका की गैंगरेप के बाद हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के गुप्तांग में रॉड जैसी कोई चीज डालने की बात सामने आई है। उसकी बाईं पसली, बायां पैर और बायें …
अमृत विचार बदायूं। जिले में महिला के साथ निर्भया जैसी हैवानियत का मामला सामने आया है। पूजा करने गई 50 वर्षीय आंगनबाड़ी सहायिका की गैंगरेप के बाद हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के गुप्तांग में रॉड जैसी कोई चीज डालने की बात सामने आई है। उसकी बाईं पसली, बायां पैर और बायें फेफड़े पर भी वजनदार प्रहार किया गया था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी महंत, उसके एक चेले व ड्राइवर के खिलाफ गैंगरेप के बाद हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
उघैती थाना क्षेत्र के एक गांव की आंगनबाड़ी सहायिका रविवार को पास के गांव के मंदिर में पूजा करने गई थी। उसका शव मिला था। परिजनों के मुताबिक देर रात मंदिर का महंत अपनी बोलेरो से शव घर के दरवाजे पर फेंककर चला गया।
महिला डॉक्टर समेत तीन डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। रिपोर्ट आई तो पता चला कि महिला के प्राइवेट पार्ट में गंभीर घाव थे। काफी खून भी निकल गया था। कोई लोहे की रॉड या सब्बल गुप्तांग में डाले जाने की बात भी सामने आई।
आरोपी बाबा सत्यनारायण, उसका चेला वेदराम व ड्राइवर जसपाल को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। एसएसपी संकल्प शर्मा ने कहा कि आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें गठित कर दी गयी हैं। सख्त कार्रवाई की जाएगी।
