हल्द्वानी : आशाओं को चाहिए वेतन और सम्मान – एक्टू
हल्द्वानी,अमृत विचार। आशाओं के वेतन और सम्मान को लेकर एक्टू ने सरकार के प्रति नाराजगी जाहिर की है। एक्टू से संबद्ध उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन ने सरकार पर आशाओं की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। कहा कि आशाओं के लिए लगातार नए सर्वे और काम का फरमान जारी हो रहा है, लेकिन न …
हल्द्वानी,अमृत विचार। आशाओं के वेतन और सम्मान को लेकर एक्टू ने सरकार के प्रति नाराजगी जाहिर की है। एक्टू से संबद्ध उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन ने सरकार पर आशाओं की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। कहा कि आशाओं के लिए लगातार नए सर्वे और काम का फरमान जारी हो रहा है, लेकिन न तो आशाओं की पुरानी मांगों पर ध्यान दिया जा रहा है और न ही आशाओं को न्यूनतम वेतन दिया जा रहा है। साथ ही आशाओं की सुरक्षा की भी विभाग को कोई चिंता नहीं है।
ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष कमला कुंजवाल ने बयान जारी कर कहा कि आशा वर्कर्स की ओर से केंद्र और राज्य सरकार के दिए गए सभी कार्य करने के बावजूद उनकी सुरक्षा, सम्मान और वेतन को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। आशा नेता ने कहा कि आशायें स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े सभी कार्यों का निवर्हन कर रही हैं, लेकिन उनको चौबीसों घंटे की इमरजेंसी ड्यूटी के बाद भी उचित सम्मान नहीं दिया जाता है। उन्होंने सरकार से आशाओं को उचित मासिक वेतन, स्वास्थ्य कर्मचारी का दर्जा, सुरक्षा और सम्मानजनक व्यवहार देने की मांग की। कहा अगर जल्द इन समस्याओं को नहीं सुना गया तो मजबूरन आशाओं को आंदोलन करने पर विवश होना पड़ेगा।
