हल्द्वानी: क्षय रोगी खोजो अभियान के तहत एक लाख लोगों की होगी स्क्रीनिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 हल्द्वानी,अमृत विचार। नैनीताल जनपद में स्वास्थ्य विभाग ने टीबी के मरीजों को चिन्हित करने के लिए शहरी क्षेत्र में अभियान शुरू किया है। बुधवार को विभाग की ओर से सीएमओ कैंप कार्यालय से अभियान को लेकर एक जागरूकता रैली भी निकाली गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भागीरथी जोशी ने हरी झंडी दिखाकर राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन …

 हल्द्वानी,अमृत विचार। नैनीताल जनपद में स्वास्थ्य विभाग ने टीबी के मरीजों को चिन्हित करने के लिए शहरी क्षेत्र में अभियान शुरू किया है। बुधवार को विभाग की ओर से सीएमओ कैंप कार्यालय से अभियान को लेकर एक जागरूकता रैली भी निकाली गई।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भागीरथी जोशी ने हरी झंडी दिखाकर राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम की जागरूकता रैली का शुभारंभ किया।

सक्रिय क्षय रोगी खोजो अभियान के तहत टीबी के मरीजों को चिन्हित करने के लिए व्यापक अभियान चलाया रहा है। इसमें नैनीताल जिले में लगभग एक लाख लोगों की स्क्रीनिंग की जानी है। पहले चरण में स्वास्थ्य विभाग की ओर से ग्रामीण क्षेत्र के सैकड़ों लोगों की बलगम की जांच की गई, जिसमें 17 टीवी के पॉजिटिव मामले मिले हैं। इसके अलावा अब शहर में दूसरे चरण का अभियान शुरू किया जा रहा है। जो 15 जनवरी तक चलेगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि टीबी रोकथाम के लिए आशाओं की मदद से इस अभियान को चलाया जा रहा है। इसमें टीबी के पॉजिटिव मरीजों का पता लगाना है और उनका उपचार करना है।

संबंधित समाचार