काशीपुर : नदियों में प्रदूषित पानी छोड़ा तो खैर नहीं
काशीपुर,अमृत विचार । नदियों में प्रदूषित पानी छोड़ने पर पीसीबी सख्त कार्रवाई अमल में लाएगा। इसके लिए पीसीबी ने कोसी, बहला, ढेला नदी किनारे लगे सभी उद्योगों को नोटिस जारी कर उद्योगों का पानी नदियों में छोड़ने पर कार्रवाई की चेतावनी जारी कर दी है। दरअसल प्रत्येक वर्ष माघ का मेला शुरु होने पर उत्तराखंड …
काशीपुर,अमृत विचार । नदियों में प्रदूषित पानी छोड़ने पर पीसीबी सख्त कार्रवाई अमल में लाएगा। इसके लिए पीसीबी ने कोसी, बहला, ढेला नदी किनारे लगे सभी उद्योगों को नोटिस जारी कर उद्योगों का पानी नदियों में छोड़ने पर कार्रवाई की चेतावनी जारी कर दी है।
दरअसल प्रत्येक वर्ष माघ का मेला शुरु होने पर उत्तराखंड पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण (पीसीबी) नदियों की सैंपलिंग शुरु करती है। मकर संक्रांति के अवसर पर देशभर में लोग नदियों में स्नान करते हैं। काशीपुर से गुजरने वाली सहायक नदियां आगे जाकर गंगा में मिलती है। इसलिए इस दौरान पीसीबी इन नदियों में होने वाले प्रदूषण की नियमित जांच करती है। पीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी नरेश गोस्वामी ने बताया कि इस साल एक जनवरी से लेकर 15 जनवरी तक नदियों की रोजाना दो समय निगरानी कर पानी के सैंपल लिए जाएंगे। नदियों में प्रदूषित पानी छोड़ने वाले उद्योगों पर बंदी की कार्रवाई की जाएगी।
