काशीपुर: दिल्ली मॉडल की तर्ज पर चमक उठेगी देवभूमि – दीपक बाली
काशीपुर,अमृत विचार। आप के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक बाली ने नई जिम्मेदारी के लिए आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताकर कहा कि दिल्ली मॉडल की तर्ज पर देवभूमि चमक उठेगी। आशा और विश्वास के साथ जिम्मेदारी पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरेंगे। बृहस्पतिवार को प्रेस वार्ता में आप नेता बाली …
काशीपुर,अमृत विचार। आप के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक बाली ने नई जिम्मेदारी के लिए आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताकर कहा कि दिल्ली मॉडल की तर्ज पर देवभूमि चमक उठेगी। आशा और विश्वास के साथ जिम्मेदारी पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरेंगे।
बृहस्पतिवार को प्रेस वार्ता में आप नेता बाली ने कहा कि पार्टी से मिले सम्मान की असली हकदार काशीपुर सहित ऊधम सिंह नगर की जनता है। जनता ने समय समय पर उनका साथ देकर उनकी ताकत और सम्मान को बढाया है।
बाली ने कहा कि उत्तराखंड आंदोलन के आंदोलनकारियों और आंदोलन के शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बनाने में आम आदमी पार्टी कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
आप पार्टी की नीतियों को पूरे प्रदेश में जन-जन तक पहुंचाया जाएगा और 2022 में सरकार आप पार्टी की बनेगी। विकास के क्षेत्र में काशीपुर की तो कायापलट होगी ही साथ ही पूरी देवभूमि भी विकास के दिल्ली मॉडल की तर्ज पर चमक उठेगी। युवाओं को रोजगार देकर पलायन रोकने का प्रयास किया जाएगा। बिजली, पानी मुफ्त दिया जाएगा और शिक्षा व चिकित्सा के क्षेत्र में भी प्रदेशवासियों को निराश नहीं होना पड़ेगा।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा नेता प्रतिपक्ष पर की गई टिप्पणी को उन्होंने बेहद शर्मनाक बताते हुए भाजपा नेतृत्व बंशीधर भगत को तत्काल उनके पद से हटाने की मांग की। उन्होंने कहा कि कितने शर्म की बात है कि जिस मातृशक्ति के बलिदान से यह प्रदेश बना है सत्ता में बैठी भाजपा उसी नारी जाति का अपमान कर रही है। काशीपुर के विकास का नया अध्याय लिखने का समय आ गया है। बार-बार धोखा देने वाले राजनीतिक दलों से जनता से इस बार सावधान रहकर आप का ही साथ देने की अपील की।
पार्टी कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने बाली का जोरदार स्वागत किया। वहां पर रघुनाथ अरोड़ा, मुकेश चावला, अजय अग्रवाल, मयंक शर्मा, अभिताभ सक्सेना, अजयवीर, मनोज कोशिक, अमन बाली, महिला मोर्चा की विधानसभा अध्यक्ष ममता शर्मा, किरण सिंह, अनुराधा सिंह, ओम लता चौहान, शारदा देवी, शहजाद, प्रभू सिंह निज्जर आदि मौजूद थे।
