काशीपुर: पुलिस से अभद्रता कर डंपर छुटाकर ले जाने वाले आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर,अमृत विचार। पुलिस के साथ अभद्रता करते हुए खनन क्षेत्र से जबरदस्ती डंपर छुटाकर भागने के मामले में आईटीआई थाना पुलिस ने घटना के लगभग पखवाड़े भर बाद डंपर स्वामी व चालक को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि बीते 28 दिसंबर को आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम अजीतपुर स्थित खनन …

काशीपुर,अमृत विचार। पुलिस के साथ अभद्रता करते हुए खनन क्षेत्र से जबरदस्ती डंपर छुटाकर भागने के मामले में आईटीआई थाना पुलिस ने घटना के लगभग पखवाड़े भर बाद डंपर स्वामी व चालक को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया।

बता दें कि बीते 28 दिसंबर को आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम अजीतपुर स्थित खनन क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने अवैध खनन में लिप्त एक डंपर को रोक लिया। इस दौरान लोहिया पुल के समीप ग्राम बरखेड़ी निवासी डंपर स्वामी अमरजीत सिंह और डंपर चालक रेहड बिजनौर उत्तर प्रदेश निवासी तरसेम सिंह ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए पुलिस के साथ अभद्रता की और धमकाते हुए मौके से डंपर को बलपूर्वक छुटा ले गये। इस मामले में पुलिस ने उप निरीक्षक राकेश कठैत की तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ धारा 332/506/353 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों की तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को लोहिया पुल से गिरफ्तार करते हुए खनन क्षेत्र से बलपूर्वक ले जाया गया डंपर और स्कॉर्पियो बरामद कर ली।

संबंधित समाचार