हरदोई: कोचिंग में पढ़ाते मिले परिषदीय स्कूलों के शिक्षक, बीएसए ने किया निलंबित, संचालक पर जुर्माना
हरदोई। नगर में अवैध रूप से संचालित कोचिंग पर हुई छापामारी में कोचिंग संचालक पर एक लाख जुर्माना लगाया गया। नगर के एक गेस्ट हाउस में प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग का संचालन होता है। अवैध रूप से चलाई जा रही इस कोचिंग की शिकायत जिला प्रशासन से की गई। जिस पर उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में …
हरदोई। नगर में अवैध रूप से संचालित कोचिंग पर हुई छापामारी में कोचिंग संचालक पर एक लाख जुर्माना लगाया गया। नगर के एक गेस्ट हाउस में प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग का संचालन होता है। अवैध रूप से चलाई जा रही इस कोचिंग की शिकायत जिला प्रशासन से की गई।
जिस पर उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में छापामारी हुई। छापे के दौरान परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक कोचिंग पढ़ाते मिले। इन शिक्षकों को बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा निलंबित कर दिया गया। जिला प्रशासन ने कोचिंग संचालक पर एक लाख रुपए का जुर्माना किया है।
बताते चलें कि नगर में लगभग एक दर्जन अवैध कोचिंग सेंटर चल रहे हैं । खास बात यह है इन सेंटरों में परिषदीय स्कूलों के शिक्षक खुलेआम पढ़ाते हैं। यही नहीं कोरोना काल के दौरान इन कोचिंग सेंटरों में किसी भी सरकारी नियमों का पालन नहीं हो रहा है।
