मीरजापुर: नहर में डूबने से बालिका की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हलिया, मीरजापुर। पिपरा गांव निवासी ददोली कोल की 6 वर्षीया बेटी सरिता बच्चों के साथ नहर की पटरी पर खेल रही थी। अचानक पैर फिसलने से वह नहर में गिर पड़ी। नहर में पानी का तेज बहाव होने से बालिका दो सौ मीटर दूर तक बह गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नहर के फाटक …

हलिया, मीरजापुर। पिपरा गांव निवासी ददोली कोल की 6 वर्षीया बेटी सरिता बच्चों के साथ नहर की पटरी पर खेल रही थी। अचानक पैर फिसलने से वह नहर में गिर पड़ी। नहर में पानी का तेज बहाव होने से बालिका दो सौ मीटर दूर तक बह गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नहर के फाटक को बंद करवाया।

पानी कम होने पर जाल डलवाकर बालिका को ग्रामीणों के सहयोग से घटना स्थल से दो सौ मीटर दूर से ढूढ़ निकाला गया, लेकिन तब तक बालिका मौत के मुंह में समा चुकी थी। बालिका की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृत बालिका कक्षा दो कि छात्रा थी। सुचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक मोती सिंह यादव ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया।

संबंधित समाचार