लखनऊ: अपर जिलाधिकारी सिविल सप्लाई ने धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीकेटी, लखनऊ। अपर जिलाधिकारी आर डी पांडे व उपजिलाधिकारी नवीन चंद्र ने बीकेटी क्षेत्र में स्थित धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छोटे किसानों का धान प्राथमिकता के आधार पर खरीदने के निर्देश दिए। पहाड़पुर व सिंहामऊ धान क्रय केंद्रों पर पहुंचकर धान खरीद रजिस्टरों की जांच की गई। अपर …

बीकेटी, लखनऊ। अपर जिलाधिकारी आर डी पांडे व उपजिलाधिकारी नवीन चंद्र ने बीकेटी क्षेत्र में स्थित धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छोटे किसानों का धान प्राथमिकता के आधार पर खरीदने के निर्देश दिए। पहाड़पुर व सिंहामऊ धान क्रय केंद्रों पर पहुंचकर धान खरीद रजिस्टरों की जांच की गई।

अपर जिलाधिकारी व उपजिलाधिकारी द्वारा धान की गुणवत्ता को जांचा परखा गया। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी दशा में किसान निराश होकर न लौटे। वहीं इससे पहले भी कई बार किसानों को धान क्रय केंद्रों से निराश होकर लौटना पड़ा है। वहीं कई बार अधिकारियों से किसानों ने गुहार भी लगाई उसके बावजूद भी अधिकारियों ने अनदेखा किया।

वहीं क्षेत्रीय विधायक अविनाश त्रिवेदी ने कुछ दिन पहले ही धान क्रय केंद्र का निरीक्षण भी किया। परंतु आज अपर जिलाधिकारी आरडी पांडे व उप जिला अधिकारी नवीनचंद्र ने धान क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया।

संबंधित समाचार