आज का राशिफल | 08 जनवरी, 2021
मेष राशि आज आपको ईमानदारी का परिचय देना चाहिये वरना भविष्य में परेशानी हो सकती है। प्रशासनिक कार्यों में सफता मिलेगी। शाम के बाद आपको जॉब में बेहतरीन सफलता मिलेगी। अपने ऑफिस में कुछ निर्माण कर सकते हैं। वृष राशि कोई रुका हुआ काम आज सिद्ध हो सकता है। नयी जॉब प्राप्त हो सकती है। …
मेष राशि
आज आपको ईमानदारी का परिचय देना चाहिये वरना भविष्य में परेशानी हो सकती है। प्रशासनिक कार्यों में सफता मिलेगी। शाम के बाद आपको जॉब में बेहतरीन सफलता मिलेगी। अपने ऑफिस में कुछ निर्माण कर सकते हैं।
वृष राशि
कोई रुका हुआ काम आज सिद्ध हो सकता है। नयी जॉब प्राप्त हो सकती है। आपको संतोष और शांति से काम लेना चाहिये। गृहस्थ जीवन का भरपूर आनन्द उठायेंगे। आर्थिक दृष्टि से समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है।
मिथुन राशि
आज प्रेम संबंधों को पर्याप्त समय देंगे। कारोबार की मार्केटिंग करने के लिये उपयुक्त समय है। प्रतियोगी परीक्षा में सार्थक परिणाम मिल सकते हैं। नया घरेलू सामान खरीद सकते हैं। नए अवसर भी प्राप्त होंगे।
कर्क राशि
आज किसी वस्तु के गुमने की आशंका है। जीवनसाथी के साथ संबंध बिल्कुल खराब न हों, इसका ध्यान रखें। आपको मन लगाकर काम करना चाहिये। परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। सतर्क रहें।
सिंह राशि
आज मनोरंजक यात्राओं और पिकनिक से मन को सुकून प्राप्त होगा। वाणी पर संयम बनाये रखें। अपनी सोच को सकारात्मक बनाकर रखें। वैवाहिक संबंध काफी मधुर रहेंगे। घर और समाज में संतुलन रख पायेंगे।
कन्या राशि
आज उच्चाधिकारी आपकी किसी गलती से नाराज हो सकते हैं। संयम और सूझबूझ से काम लेना ही बेहतर होगा। पति-पत्नी के संबंध में मधुरता रहेगी। बड़े बुजुर्गों का सम्मान करें। मनोरंजन और आमोद-प्रमोद में धन खर्च होगा।
तुला राशि
आज मार्केटिंग संबंधी कार्यों से जुड़े लोगों को बेहतरीन लाभ प्राप्त होगा। तरक्की के नये प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। सेहत की दृष्टि से समय बहुत ही अच्छा है। आवश्यक वस्तुओं की खरीदी कर सकते हैं। संभावनाओं के द्वार खुलेंगे।
वृश्चिक राशि
आज विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में कठिनाई महसूस होगी। शाम के समय पैरों में दर्द की अनुभूति हो सकती है। यूरिन इन्फेक्शन जैसी समस्या की आशंका रहेगी। अपनी योजनाओं को सार्वजनिक न करें।
धनु राशि
आज घर की साज-सज्जा में काफी व्यस्त रहेंगे। अपनी योग्यता के बल पर कोई बड़ी उपलब्धि प्राप्त करेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को आज नौकरी मिल सकती है। मन में आत्मसंतुष्टि का भाव रहेगा।
मकर राशि
आज जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। मन की आशंका दूर होगी। व्यवसाय के विस्तार के लिये कुछ व्यवहारिक विचार आपको सूझेंगे। किसी अधीनस्थ कर्मचारी का सहयोग ले सकते हैं।
कुंभ राशि
प्रियजन के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने के लिये काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी। भावुक होने के कारण परिस्थितियों का सही आकलन नहीं कर पायेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर थोड़ी समस्या हो सकती है।
मीन राशि
आज प्रियजनों के किसी भी तरह की साथ बहसबाजी को टालना ही आपके लिए बेहतर रहेगा। विरोधी आपके विरुद्ध सक्रिय हो सकते हैं। कोई अच्छी डील हाथ से निकल सकती है। किसी के झगड़े में अनावश्यक स्वयं को न घसीटें।
