तैमूर से शादी करना चाहती हैं नोरा फतेही, मम्मी करीना कपूर ने दिया ये जवाब…

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बॉलीवुड डांसर नोरा फतेही देश के सबसे स्वीट ब्वॉय तैमूर अली खान से शादी करने की इच्छा जताई हैं। उन्होंने करीना कपूर खान के चैट शो ‘व्हाट वीमेन वॉन्ट’ में मम्मी करीना कपूर से कहा कि तैमूर के बड़े होने पर उससे शादी करना चाहेंगी। वहीं करीना कपूर ने कहा कि वह और उनके पति …

बॉलीवुड डांसर नोरा फतेही देश के सबसे स्वीट ब्वॉय तैमूर अली खान से शादी करने की इच्छा जताई हैं। उन्होंने करीना कपूर खान के चैट शो ‘व्हाट वीमेन वॉन्ट’ में मम्मी करीना कपूर से कहा कि तैमूर के बड़े होने पर उससे शादी करना चाहेंगी। वहीं करीना कपूर ने कहा कि वह और उनके पति सैफ अली खान उनके डांसिंग मूव्स के बहुत बड़े दीवाने हैं।

नोरा ने इसके लिए आभार जताया और कहा,”मैं उम्मीद करती हूं तैमूर जल्द ही बड़ा हो जाए, हम मेरे और उनके बीच सगाई या शादी के बारे में सोच सकते हैं। इस पर करीना हंसने लगीं और वे एक पल के लिए समझ ही नहीं पाईं कि इस पर क्या जवाब दें। फिर करीना ने नोरा से कहा,”अच्छा, वो अभी चार साल का है। उसे बड़ा होने में बहुत लंबा वक्त लगेगा।” इसके बाद नोरा हंसने लगती हैं और कहती हैं,”हम ठीक है, मैं इंतजार करूंगी।”

अब सोशल मीडिया पर दोनों की बातचीत का ये क्लिप काफी वायरल हो गया है। लोग इस पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। ये क्लीप काफी ज्यादा देखा जा रहा है।

चार साल के तैमूर बनने वाले हैं बड़े भाई
मालूम हो कि तैमूर बीते 20 दिसंबर को चार साल के हुए हैं। लोगों के बीच खासे चर्चित रहने वाले पटौदी खानदान के सबसे छोटे साहबजादे तैमूर बहुत जल्द बड़े भाई बनने वाले हैं क्योंकि उनकी मम्मी करीना गर्भवती हैं, वो फरवरी में अपने और सैफ के दूसरे बच्चे को जन्म दे सकती हैं। उनके फैंस और उनका पूरा परिवार आने वाले बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। मालूम हो कि करीना ने साल 2012 में सैफ से शादी की थी और साल 2016 में उन्होंने तैमूर को जन्म दिया था।

 

संबंधित समाचार