मुरादाबाद: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता का कराया गर्भपात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। दहेज में क्रेटा कार व 15 लाख रुपए की डिमांड पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता का जबरन गर्भपात करा दिया। विवाहिता ने इसकी जानकारी मायके वालों को दी तो उसका भाई समझाने पहुंचा। जिस पर ससुरालियों ने भाई के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं उसके सामने दुपट्टे से गला …

मुरादाबाद, अमृत विचार। दहेज में क्रेटा कार व 15 लाख रुपए की डिमांड पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता का जबरन गर्भपात करा दिया। विवाहिता ने इसकी जानकारी मायके वालों को दी तो उसका भाई समझाने पहुंचा। जिस पर ससुरालियों ने भाई के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं उसके सामने दुपट्टे से गला दबाकर विवाहिता को भी मारने का प्रयास किया। किसी तरह वह बचकर अपने भाई के साथ मायके आ गई।

रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए विवाहिता ने सिविल लाइंस कोतवाली में तहरीर दी लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। जिस पर उसने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने सिविल लाइंस कोतवाली में पति समेत अन्य ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली शिवांगी अग्रवाल का विवाह चार साल पहले सम्भल जिले के चन्दौसी कोतवाली क्षेत्र के सुभाष रोड तपोवन कालोनी निवासी सुनील कुमार के बेटे शोभित अग्रवाल के साथ हुआ था।

शोभित कारोबारी बताया जा रहा है। विवाह के वक्त मायके वालों ने करीब 45 लाख रुपए खर्च किए थे। इसके बाद भी ससुराली दहेज से संतुष्ट नहीं थे। विवाहिता का कहना है कि ससुर सुनील अग्रवाल, सास सरिता अग्रवाल और जेठ मोहित अग्रवाल ने ने दहेज क लिए प्रताड़ित करने लगे। वह लोग क्रेटा कार व 15 लाख रुपए की मांग कर रहे थे।

आरोप है कि इंकार करने पर ससुरालियों ने शिवांगी के साथ मारपीट शुरू कर दी। जिससे वह बीमार रहने लगी। विवाहिता के अनुसार बीमार और गर्भवती होने के कारण चन्दौसी में एक निजी अस्पताल में उसका उपचार होने लगा। बताते हैं कि इसके बाद ससुरालियों ने फिर धमकाया कि अगर मांग पूरी न हुई तो गर्भपात करा देंगे। विवाहिता के अनुसार करीब दस माह पहले ससुरालियों ने मुरादाबाद के एक प्राइवेट अस्पताल में उसका 26 हफ्ते का गर्भपात करा दिया। विवाहिता ने इसकी जानकारी मायके वालों को दी तो उन्होंने ससुरालियों से बात की लेकिन वह बिना दहेज के उसे रखने को तैयार नहीं थे।

विवाहिता की मां के अनुसार दो माह पहले वह अपने बेटे उत्कर्ष के साथ बेटी से मिलने ससुराल गई। आरोप है कि वहां पर ससुरालियों ने फिर दहेज की मांग की और झगड़ा करने लगे। इस बीच उनकी मौजूदगी में पति शोभित व अन्य ससुरालियों ने शिवांगी का गला दबाकर मारने का भी प्रयास किया। किसी तरह वह लोग बचकर मुरादाबाद आ गए। इस मामले की शिकायत सिविल लाइंस कोतवाली में गई लेकिन घटनास्थल चन्दौसी होने का हवाला देते हुए कार्रवाई से इंकार कर दिया। थकहार कर विवाहिता व उसकी मां ने एसएसपी से शिकायत की। उन्होंने सिविल लाइंस पुलिस को पति समेत अन्य ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

बाइक-नकदी न मिली तो विवाहिता को निकाला
मैनाठेर थाना क्षेत्र के ग्राम नसीरपुर कुंदरकी निवासी अर्चना ने शुक्रवार को एसएसपी को पत्र दिया। अर्चना का कहना था कि दस माह पहले उसका विवाह सम्भल के नखासा थाना क्षेत्र के ग्राम सिंहपुर निवासी प्रयांशु के साथ हुआ था। विवाह के समय ससुरालियों ने बाइक समेत पर्याप्त दहेज देने के साथ ही आठ लाख रुपए खर्च किए थे। इसके बाद भी ससुराली उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। पति प्रयांशु, सास जयवीरी देवी, नंद निशा और नन्दोई राहुल अक्सर बुलेट बाइक व ढ़ाई लाख रुपए की मांग करने लगे। इंकार करने पर ससुरालियों ने मारपीट करनी शुरू कर दी। अर्चना के अनुसार करीब दो माह पहले प्रयांशु दहेज में मिली बाइक के साथ उसे मायके लेकर आया, फिर बाइक और उसे छोड़कर चला गया। कुछ दिनों बाद जब ससुराल ले जाने के लिए संपर्क किया तो उसने दो टूक कहा कि अगर बुलेट बाइक और ढाई लाख रुपए के बिना नहीं लाएंगे। विवाहिता ने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी ने महिला थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

संबंधित समाचार