हल्द्वानी: राज्य के बागेश्वर जिले में भूकंप के झटके
हल्द्वानी,अमृत विचार। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में शुक्रवार पूर्वाह्न 10 बजकर 5 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.3 मापी गई है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बागेश्वर शिखा सुयाल ने बताया कि भूकंप का केंद्र जमीन की सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। अधिकारी …
हल्द्वानी,अमृत विचार। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में शुक्रवार पूर्वाह्न 10 बजकर 5 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.3 मापी गई है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बागेश्वर शिखा सुयाल ने बताया कि भूकंप का केंद्र जमीन की सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। अधिकारी ने बताया कि बागेश्वर क्षेत्र में भारतीय मानक समयानुसार (आईएसटी) 10:05:19 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गये। हालांकि, भूकंप के कारण अभी तक किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
