बरेली: पिता से हुआ था विवाद, बेटे ने पुलिस को दे दी डकैती की सूचना
अमृत विचार, बरेली। पिता से विवाद होने के बाद एक युवक ने पुलिस को फोन करके घर में डकैती पड़ने की सूचना दे दी। उसने कहा कि 20 लोग अचानक उसके घर में घुस आए हैं। इसका मैसेज मिलने के बाद अधिकारियों की नींद उड़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब परिवार से बातचीत …
अमृत विचार, बरेली। पिता से विवाद होने के बाद एक युवक ने पुलिस को फोन करके घर में डकैती पड़ने की सूचना दे दी। उसने कहा कि 20 लोग अचानक उसके घर में घुस आए हैं। इसका मैसेज मिलने के बाद अधिकारियों की नींद उड़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब परिवार से बातचीत की तो पता चला कि बेटे का पिता से झगड़ा हो गया था। इससे नाराज बेटे ने यूपी-112 पर फोन लगा दिया और फर्जी सूचना दे दी।
सीबीगंज के तिलियापुर गांव में एक युवक ने बुधवार सुबह यूपी 112 पर सूचना दी की उसके घर में 20-22 असलहाधारी डकैत घुस आए हैं। इसकी सूचना सुबह सात बजे पुलिस अधिकारियों को मिली तो उनकी नींद उड़ गई। मौके पर सीबीगंज पुलिस के साथ अन्य थानों की फोर्स भी पहुंच गई।
उन्होंने ग्रामीणों से पूछताछ की तो किसी ने भी बदमाशों के घुसने की बात नहीं बताई। बाद में फोन करने वाले युवक ने पुलिस को सच्चाई बताई कि उसके पिता से उसका झगड़ा हो गया था। इसके बाद उसने यूपी 112 पर फोन किया। फोन उठने पर पुलिस ने जब उससे पूछा कि क्या बात है तो वह घबरा गया और उसने डरकर पुलिस को डकैती की सूचना दे दी। बाद में लड़के के पिता ने पुलिस से माफी मांगी। इसके बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया।
