काशीपुर : अधिवक्ता ने लगाए महिला पर मारपीट करने का आरोप, तहरीर सौंपी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर,अमृत विचार। पड़ोस में रहने वाली एक महिला द्वारा अधिवक्ता के घर में घुसकर पत्नी और बच्चों के साथ गाली गलौज करने के मामले में दर्जनों अधिवक्ता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष इंदर सिंह व सचिव संदीप सहगल के नेतृत्व में कोतवाली पहुंच गए। यहां अधिवक्ताओं ने एसएसआई सतीश कापड़ी को आरोपी महिला के खिलाफ तहरीर …

काशीपुर,अमृत विचार। पड़ोस में रहने वाली एक महिला द्वारा अधिवक्ता के घर में घुसकर पत्नी और बच्चों के साथ गाली गलौज करने के मामले में दर्जनों अधिवक्ता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष इंदर सिंह व सचिव संदीप सहगल के नेतृत्व में कोतवाली पहुंच गए। यहां अधिवक्ताओं ने एसएसआई सतीश कापड़ी को आरोपी महिला के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाही किए जाने की मांग की।

पुलिस को दी तहरीर में महादेव कॉलोनी मोहल्ला पक्काकोट निवासी अधिवक्ता देवेंद्र कुमार ने बताया कि बीते 7 जनवरी को जब वह न्यायालय में अपना जरूरी काम निपटा रहे थे इसी दौरान फोन आया कि उनके घर में कुछ लोग घुसकर पत्नी के साथ गाली गलौज कर रहे हैं। वकालत का काम निपटा कर वह जब शाम को घर पहुंचे तो देखा कि पड़ोस में रहने वाली महिला अपने चार अन्य परिजनों के संग हमसाज होकर उनकी पत्नी के साथ छीना झपटी व मार पिटाई कर रहे थे। जब उनके द्वारा इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस को दी तहरीर में अधिवक्ता ने बताया कि आरोपी पूर्व में भी उनके पत्नी व बच्चों के साथ गाली गलौज मारपीट कर चुके हैं। आरोपी महिला ने भी पुलिस को तहरीर देकर अधिवक्ता पर गाली गलौज करते हुए मारपीट के प्रयास के गंभीर आरोप लगाए। पुलिस ने दोनों ही पक्षों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार