आज का राशिफल | 09 जनवरी, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राशि आज प्रणय सम्बन्धों में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। छात्रों को पढ़ाई में समस्या हो सकती है। अपने खर्चों पर आपको लगाम लगाना चाहिये। आपको जल्दबाजी नहीं करनी चाहिये। दुष्टजनों से दूरी बनाकर रखें। वृष राशि आज पहले की गई मेहनत का बहुत ही अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। अचानक लाभ होने से आर्थिक स्थिति …

मेष राशि

आज प्रणय सम्बन्धों में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। छात्रों को पढ़ाई में समस्या हो सकती है। अपने खर्चों पर आपको लगाम लगाना चाहिये। आपको जल्दबाजी नहीं करनी चाहिये। दुष्टजनों से दूरी बनाकर रखें।

वृष राशि

आज पहले की गई मेहनत का बहुत ही अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। अचानक लाभ होने से आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। परिवार वालों के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। लम्बित कार्यों को आसानी से पूरा कर लेंगे।

मिथुन राशि

आज आप पर विरोधियों के ऊपर दबदबा बढ़ेगा। समाज में आपकी ख्याति बढ़ेगी। बड़े-बुजुर्गों की सेवा और पुण्य कार्यों में धन खर्च करेंगे। निवेश के लिये समय बहुत ही अच्छा है।

कर्क राशि

आज छात्रों को उच्च शिक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। अच्छी नौकरी के प्रस्ताव मिलने वाले हैं। अपने व्यवसाय की अच्छी तरह से मार्केटिंग कर पायेंगे। इंजीनियरिंग प्रोफेशन से जुड़े लोगों के लिये दिन बेहतरीन रहने वाला है।

सिंह राशि

आज रियल स्टेट के कारोबारियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। दिन तनाव भरा रहेगा। यात्रा को लेकर थोड़े असहज रहेंगे। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। नजदीकी लोग आपसे प्रतिस्पर्धा का भाव रखेंगे।

कन्या राशि

आज व्यापार में जोखिम उठाने का साहस कर सकते हैं। प्रियजनों के साथ उल्लासयुक्त समय व्यतीत करेंगे। पैतृक व्यवसाय में काफी अच्छी प्रगति होगी। लवमेट को कुछ उपहार दे सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

तुला राशि

आज परिजनों की बातों से आहत हो सकते हैं। खानपान में नियंत्रण रखें। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता-पिता की सलाह आपके लिये बेहद लाभकारी होगी।

वृश्चिक राशि

आज आप अपने विचारों की छाप आसानी से किसी पर छोड़ पायेंगे। नये काम की शुरुआत करना बेहद सौभाग्यकारी सिद्ध होगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग आपको मिलेगा। पूरा दिन काफी अच्छा बीतेगा।

धनु राशि

आज व्यावसायिक योजनाओं में धीमापन हो सकता है। विदेश में जॉब कर रहे जातकों को नये अवसर मिल सकते हैं। हित शत्रुओं से आपको सावधान रहना चाहिये। पुराने कर्ज परेशानी खड़ी करेंगे।

मकर राशि

आज किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं। संतान की प्रगति से आनंदित रहेंगे। बहुप्रतीक्षित कार्यों के पूरा होने की सम्भावना है। जीवनसाथी के लिये वस्त्र और आभूषण खरीदने का विचार बनायेंगे। मित्रों के साथ अपने मन की बातें शेयर करेंगे।

कुंभ राशि

आज अधिक भागदौड़ के कारण कठिनाई होगी। आपको शॉर्टकट अपनाने से चाहिये। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। पुरानी गलतियों से सीखें और दोबारा गलतियों को दोहराने से बचें।

मीन राशि

आज दाम्पत्य जीवन में आपसी विश्वास और प्रेम दोनों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के प्रति अपनाप्रेम जताने के नये-नये तरीके सोचेंगे। घर के बुजुर्ग आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। सत्संग का लाभ उठायेंगे।