अमरोहा: आम के पेड़ के नीचे युवक का शव मिलने से सनसनी, मौके पर लगी भीड़
अमरोहा/ गजरौला। थाना क्षेत्र के एक गांव में आम के पेड़ के नीचे एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर उसकी बाइक भी एक पेड़ किनारे खड़ी मिली। जिसका अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त था। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में …
अमरोहा/ गजरौला। थाना क्षेत्र के एक गांव में आम के पेड़ के नीचे एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर उसकी बाइक भी एक पेड़ किनारे खड़ी मिली। जिसका अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त था। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया,लेकिन मौके पर पहचान नहीं हो सकी। बाद में उसकी पहचान नगर के एक मोहल्ला निवासी युवक के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शनिवार की सुबह साढ़े सात बजे के करीब नगर के सलेमपुर गांव स्थित भारापुर मार्ग पर प्रणव कुमार गोस्वामी के खेत पर बने नलकूप के पास एक युवक का शव पड़ा मिला। जब यहां से आते-जाते लोगों ने शव देखा,तो चीख निकल गई। गांव के तमाम लोग जरा देर में ही घटनास्थल पर एकत्र हो गए। सूचना पर पुलिस की पीआरवी भी मौके पर पहुंच गई, प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा मौके पर आ गए। युवक के शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त का प्रयास किया गया लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हुई।
पुलिस ने एंबुलेंस के जरिये युवक के शव को सीएचसी में रखवाया। बताते हैं कि बाद में युवक की पहचान मनोज पुत्र महेंद्र 40 साल निवासी मोहल्ला बंसत विहार के रूप में हुई। शनिवार को मनोज अपने घर से साईकिल लेकर सादपुर गांव में चाचा से मिलने के लिए निकला था। उसके बाद उसने अपनी साईकिल पड़ोसी बलवीर सिंह के घर खड़ी करके उसकी बाइक ले ली। वह बाइक लेकर सादपुर जा रहा था। लेकिन मनोज का शव सलेमपुर गांव में भारापुर मार्ग पर मिला। मनोज की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
मनोज के पिता महेन्द्र सिंह ने बताया कि वह घर से चाचा के पास जाने को निकला था। क्षतिग्रस्त बाइक से भी यही अनुमान लग रहा है कि उसकी बाइक पेड़ से टकराई हो। बहरहाल पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। कोतवाली निरीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि हर बिंदु पर जांच की जाएगी। फिलहाल शव पीएम को भेज दिया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
