मुरादाबाद: कूड़े के ढेर से निकल रहा दूषित पानी, मैली हो रही रामगंगा नदी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। रामगंगा का पानी पीने लायक तो दूर नहाने लायक भी नहीं है। नालों की गंदगी के साथ ही ट्रंचिंग ग्राउंड में लगे कूड़े के ढेर से निकल रहा लीचेट वाटर (कूड़े से निकला गंदा पानी) रामगंगा को दूषित कर रहा है। अगर यही हाल रहा तो रामगंगा में प्रदूषित जल का स्तर …

मुरादाबाद, अमृत विचार। रामगंगा का पानी पीने लायक तो दूर नहाने लायक भी नहीं है। नालों की गंदगी के साथ ही ट्रंचिंग ग्राउंड में लगे कूड़े के ढेर से निकल रहा लीचेट वाटर (कूड़े से निकला गंदा पानी) रामगंगा को दूषित कर रहा है। अगर यही हाल रहा तो रामगंगा में प्रदूषित जल का स्तर और बढ़ जाएगा। लीचेट वाटर को ट्रीट करने के लिए ट्रंचिंग ग्राउंड में लीचेट ट्रीटमेंट प्लांट हाल ही में लगाया गया है। प्लांट अभी चालू नही हो सका।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गंदगी को लेकर नाराजगी जाहिर करने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने भी दिल्ली में कूड़े के पहाड़ व मुंबई में बारिश से जलभराव को लेकर फटकार लगाई थी। मुरादाबाद की बात करें तो यहां भी दिल्ली में गंदगी के पहाड़ बनने जैसे हालत हैं। सौ करोड़ रुपये की लागत से बने सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट में कूड़े से पहाड़ बन गए हैं।

यहां तीन लाख टन कूड़ा एकत्रित होने से दुर्गंध उठ रही है। स्मार्ट सिटी बनने की राह पर नगर निगम ने काम तो शुरू कर दिया लेकिन अभी तक वह कूड़ा निस्तारण के प्लांट को पूरी तरह धरातल पर नही उतार सका। कूड़े से निकल रहा लीचेट वाटर ( गंदा पानी) रामगंगा को दूषित कर रहा है। ट्रंचिंग ग्राउंड रामगंगा नदी के किनारे स्थित है। यदि लीचेट वाटर का रिसाव इसी तरह होता रहा तो रामगंगा का पानी और प्रदूषित हो जाएगा।

ऐसे बने कूड़े के पहाड़
शहर से प्रतिदिन 400 मीट्रिक टन कूड़ा निकल रहा है। इससे बिजली व जैविक खाद बनाने का प्रावधान था, लेकिन कूड़ा प्लांट अभी ठप है। शहर को अनवरत स्मार्ट बनाने को नगर निगम आय के नए स्रोत बढ़ाने थे लेकिन, अभी तक इस दिशा में किए गए प्रयास नाकाफी साबित हुए हैं। 400 मीट्रिक टन कूड़े में से 200 मीट्रिक टन कूड़ा निस्तारण का दावा नगर निगम कर रहा है, लेकिन इतना कूड़ा निस्तारित नही हो रहा। इस कारण ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़े के पहाड़ बन गए।

लीचेट प्लांट बंद, लीगेसी प्लांट ट्रायल तक सिमटा
29 दिसंबर को महापौर विनोद अग्रवाल व नगर आयुक्त संजय चौहान ने ट्रंचिंग ग्राउंड में दो बड़े प्लांट लीगेसी व लीचेट का उद्घाटन किया था। उम्मीद थी कि लीगेसी प्लांट से रोजाना 150 टन कूड़ा निस्तारित हो सकेगा। साथ ही लीचेट प्लांट से कूड़े से निकलने वाले पानी को शुद्ध किया जा सकेगा। लेकिन, लीगेसी प्लांट जहां अभी ट्रायल तक ही सीमित है, वहीं लीचेट प्लांट शुरू तक नही हो सका है।

 

 

संबंधित समाचार