जो बाइडेन, कमला हैरिस सोमवार को लेंगे वैक्सीन की दूसरी खुराक
वाशिंगटन। अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन और निर्वाचित उपराष्ट्रपति कमला हैरिस सोमवार को कोरोना वैक्सीन की दूसरी खुराक लेंगे। बाइडेन -हैरिस की टीम प्रवक्ता जेन पाकी ने वर्चुअल प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि निर्वाचित राष्ट्रपति ने 21 दिन पूर्व वैक्सीन की पहली खुराक ली थी और अब सोमवार को स्वास्थ्य दिशा-निर्देशों के तहत इसकी …
वाशिंगटन। अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन और निर्वाचित उपराष्ट्रपति कमला हैरिस सोमवार को कोरोना वैक्सीन की दूसरी खुराक लेंगे। बाइडेन -हैरिस की टीम प्रवक्ता जेन पाकी ने वर्चुअल प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि निर्वाचित राष्ट्रपति ने 21 दिन पूर्व वैक्सीन की पहली खुराक ली थी और अब सोमवार को स्वास्थ्य दिशा-निर्देशों के तहत इसकी दूसरी खुराक लेंगे। उन्होंने बताया कि बाइडेन और हैरिस अलग-अलग स्थानों पर सार्वजनिक रूप से वैक्सीन की खुराक लेंगे।
आपको बता दे कि अमेरिकी लोगों में आत्मविश्वास जगाने के उद्देश्य से नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन ने 21 दिन पूर्व कोरोना वैक्सीन की डोज लाइव टीवी पर ली।

वैक्सीन की डोज लेते वक्त बाइडेन ने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है। ऐसे में जो बाइडेन ने अमेरिकी लोगों से अपील की है कि सभी लोग कोरोना वैक्सीन लगवाएं।

इससे पहले कमला हैरिस भी वाशिंगटन डीसी में यूनाइटेड मेडिकल सेंटर में टीका लगवाया था।

