काशीपुर: युवती ने कोतवाली पहुंचकर पति के साथ रहने की लगाई गुहार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर,अमृत विचार। युवती द्वारा अन्य बिरादरी में प्रेम विवाह करने से आक्रोशित परिजनों ने युवती को एक साल तक अपनी पाबंदी में रखा। किसी तरह युवती ने कोतवाली पहुंचकर अपने पति के साथ रहने की गुहार लगाते हुए अपने परिजनों से सुरक्षा की गुहार लगाई है। नगर के मोहल्ला गौतम नगर निवासी एक युवती का …

काशीपुर,अमृत विचार। युवती द्वारा अन्य बिरादरी में प्रेम विवाह करने से आक्रोशित परिजनों ने युवती को एक साल तक अपनी पाबंदी में रखा। किसी तरह युवती ने कोतवाली पहुंचकर अपने पति के साथ रहने की गुहार लगाते हुए अपने परिजनों से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

नगर के मोहल्ला गौतम नगर निवासी एक युवती का वहीं के निवासी एक युवक से करीब तीन साल तक प्रेम प्रसंग रहा। बाद में युवती व युवक ने परिजनों की खिलाफ जाकर एक साल पहले निकाह कर लिया। युवती के परिजनों को जब इस बात की भनक हुई तो उन्होंने युवती पर पाबंदी लगाते हुए उसका घर से निकलना बंद कर दिया।

शनिवार सुबह कोतवाली पहुंची युवती ने पुलिस को बताया कि उसके परिजन उसकी कहीं और शादी करना चाहते हैं। जबकि वह अपने पति के साथ ही रहना चाहती है। इस दौरान युवती ने अपने परिजनों से जान व माल का खतरा भी बताया। पुलिस द्वारा युवती के परिजनों व पति को कोतवाली में बुलाकर उन्हें समझाने का प्रयास किया जा रहा है।

संबंधित समाचार