काशीपुर: मारपीट का मुकदमा वापस नहीं लेने पर दी जान से मारने की धमकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर,अमृत विचार। मारपीट का मुकदमा वापस नहीं लेने पर आरोपियों ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़िता ने अपर पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंप कर आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है। ग्राम फिरोजपुर निवासी लौंगश्री पत्नी स्व. लालाराम ने एएसपी को शिकायती पत्र देकर कहा कि उसकी …

काशीपुर,अमृत विचार। मारपीट का मुकदमा वापस नहीं लेने पर आरोपियों ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़िता ने अपर पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंप कर आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है।

ग्राम फिरोजपुर निवासी लौंगश्री पत्नी स्व. लालाराम ने एएसपी को शिकायती पत्र देकर कहा कि उसकी बेटी कविता 23 दिसंबर की शाम करीब समय 5 बजे अपने खेत पर सब्जी लेने गई थी। तभी वहाँ सोनू निवासी ग्राम फिरोजपुर ने अश्लील कमेंट कर बेटी के साथ अभद्रता की। बेटी ने मना किया तो और ज्यादा गंदे कमेंट करते हुए बेटी के साथ सोनू व उसके परिजनों ने मारपीट शुरू कर दी। बचाव में उसकी बड़ी बेटी और बेटा संजीव व रामकिशोर जो हाथ से विकलांग है उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी।

जिससे पीड़िता की बेटी कविता व बेटा रामकिशोर व बड़ी बेटी सावित्री व उसके बेटे संजीव को गंभीर चोंटे आई। बेटा रामकिशोर जोकि विकलांग है उसका दूसरा हाथ भी उक्त लोगो के द्वारा तोड दिया गया। जिसकी शिकायत पुलिस में की गई। पुलिस के द्वारा मेडिकल करा कर उपरोक्त लोगों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

पीड़िता ने बताया कि उसका बेटा 23 दिसंबर से 5 जनवरी तक अस्पताल में उपचाराधीन रहा। चिकित्सक द्वारा 5 जनवरी को उसके बेटे का पक्का प्लास्तर करके अस्पताल से छुटटी दे दी गई। आरोप है कि आरोपी खुलेआम गांव में घूम कर धमकियां दे रहे हैं। मुकदमा वापस नहीं लेने पर आरोपियों ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने अपर पुलिस अधीक्षक से जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

संबंधित समाचार