हल्द्वानी: श्री गुरु सिंह सभा ने किया पगड़ी प्रतियोगिता का आयोजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। सिख समुदाय की ओर से श्री गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में पगड़ी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन तीन आयु वर्गों में हुआ। जिसमें 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया। श्री गुरु सिंघ सभा में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। प्रथम वर्ग में पांच साल …

हल्द्वानी,अमृत विचार। सिख समुदाय की ओर से श्री गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में पगड़ी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन तीन आयु वर्गों में हुआ। जिसमें 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

श्री गुरु सिंघ सभा में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। प्रथम वर्ग में पांच साल से 11 साल ,दूसरे में 12 से 16 और तीसरे ग्रुप में 17 साल से अधिक आयु के प्रतिभागियों ने पगड़ी बांधने का हुनर दिखाया। पहले ग्रुप से दिवनूर सिंह,जसनूर सिंह,अंशबीर सिंह पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रहे। दूसरे ग्रुप में गुरसिमर सिंह,जसनीत सिंह,सचमन सिंह ने और तीसरे ग्रुप में भवनीत सिंह,गुरशरण सिंह,जसप्रीत सिंह ने पहले तीन स्थानों पर पुरस्कार हासिल किए।

तनप्रीत सिंह व तरणजीत सिंह को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। सभा के महामंत्री जगजीत सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन बच्चों में पगड़ी संस्कार के प्रति जागरूक करने को किया गया था। सभा के हेड ग्रंथि साहब अमरीक सिंह, हरबंस सिंह, अवनीत सिंह, रविंदरपाल सिंह निर्णायक की भूमिका में रहे। इस दौरान कमलदीप सिंह ओबरॉय, परमजीत सिंह पम्मा, हरप्रीत सिंह ,चरणजीत सिंह, रंजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार