रामपुर: अपहृत किशोरी नहीं मिलने पर ग्रामीणों का हंगामा
रामपुर/भोट। तीन दिन पूर्व एक किशोरी अचानक घर से गायब हो गई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद 24 घंटे से भी अधिक समय बीत गया लेकिन बरामदगी न होने से आक्रोशित परिजन शनिवार को ग्रामीणों के साथ थूनापुर स्थित बालाजी दरबार में एकत्र हुए। जहां थाना पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने …
रामपुर/भोट। तीन दिन पूर्व एक किशोरी अचानक घर से गायब हो गई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद 24 घंटे से भी अधिक समय बीत गया लेकिन बरामदगी न होने से आक्रोशित परिजन शनिवार को ग्रामीणों के साथ थूनापुर स्थित बालाजी दरबार में एकत्र हुए। जहां थाना पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। ग्रामीणों की ओर से हंगामे की सूचना पर थानाध्यक्ष भी मौके पर पहुंच गए । हंगामा कर रहे ग्रामीणों को बामुश्किल समझाया।
चौबीस घंटे के भीतर किशोरी की बरामदगी का आश्वासन देने पर ग्रामीण शांत हो गए। लेकिन उनका कहना था कि चौबीस घंटे के भीतर किशोरी को बरामद नहीं किया गया तो वह रविवार को थूनापुर में बालाजी दरबार के सामने हाईवे जाम कर देंगें।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने गुरुवार रात में बेटी के अपहृत होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसका कहना था कि दो दिन पूर्व किसी काम से रिश्तेदारी में गया था। जब लौटा तो उसकी 15 वर्षीय पुत्री घर पर नहीं थी। काफी तलाश करने के बावजूद भी किशोरी का पता नहीं चलने पर उसके पिता ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तभी से थाना पुलिस किशोरी को तलाश कर रही थी।
चौबीस घंटे से भी अधिक समय बीतने के बावजूद भी किशोरी की बरामदगी न होने पर आक्रोशित परिजन तमाम ग्रामीणों के साथ क्षेत्र के थूनापुर स्थित बालाजी मंदिर में एकत्र हो गए व दूसरे समुदाय के युवक पर किशोरी का अपहरण करने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। सूचना पर थानाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए व आक्रोशित ग्रामीणों को किसी तरह समझाया तथा चौबीस घंटे के भीतर किशोरी को बरामद करने का प्रयास करने का आश्वासन दिया।
वहीं ग्रामीणों का कहना था कि चौबीस घंटे के भीतर किशोरी की बरामदगी न होने पर वह थूनापुर बालाजी मंदिर के सामने नैनीताल हाईवे को जाम कर देंगें।थानाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोरी को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।
