हल्द्वानी: कुसुमखेड़ा में उक्रांद के युवा प्रकोष्ठ की बैठक
हल्द्वानी,अमृत विचार। कुसुमखेड़ा में उत्तराखंड क्रांति दल के युवा प्रकोष्ठ की शनिवार को एक बैठक आयोजित हुई। इस दौरान मुख्य अतिथि उक्रांद के केंद्रीय उपाध्यक्ष भुवन चंद्र जोशी और विशिष्ट अतिथि नगर निगम पार्षद रवि वाल्मीकि रहे। इस अवसर पर उक्रांद के युवा प्रकोष्ठ के संगठन विस्तार और प्रचार-प्रसार पर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि बीसी …
हल्द्वानी,अमृत विचार। कुसुमखेड़ा में उत्तराखंड क्रांति दल के युवा प्रकोष्ठ की शनिवार को एक बैठक आयोजित हुई। इस दौरान मुख्य अतिथि उक्रांद के केंद्रीय उपाध्यक्ष भुवन चंद्र जोशी और विशिष्ट अतिथि नगर निगम पार्षद रवि वाल्मीकि रहे। इस अवसर पर उक्रांद के युवा प्रकोष्ठ के संगठन विस्तार और प्रचार-प्रसार पर चर्चा हुई।
मुख्य अतिथि बीसी जोशी ने कहा कि 20 सालों से जो उत्तराखंड की दशा सत्तासीन पार्टियों ने की है और बड़े-बड़े बयानों में एक दूसरे को बहस के लिए चुनौती देते फिर रहे हैं और वास्तविक धरातल पर आज भी सड़को में गड्ढे, स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल, शिक्षा व्यवस्था बदहाल, बेरोजगारी चरम पर है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जोकि खुलेआम बहस की इच्छा रखते हैं, ऐसे में वह एक बार उनसे किसी भी प्लेटफार्म पर बहस कर लें तो जनता को हकीकत पता चल जाएगा। इस अवसर पर हेम चंद्र जोशी, कैलाश नेगी, गर्वित जोशी, विपुल जोशी, अक्षय कुमार, मनोज कांडपाल, आनंद सिंह बोरा, राहुल नेगी, देवेंद्र सिंह बिष्ट, हीरा सिंह बिष्ट, केवलानंद जोशी आदि मौजूद रहे।
