बरेली: सीज हो गई बस, एआरटीओ बेखबर, भूखे-प्यासे भटकते रहे यात्री

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बस सीज होने, चालान कटने आदि की खबरें तो आप लोगों ने बहुत पढ़ी होंगी मगर शनिवार को बिथरी में बस सीज होने का एक अजीब मामला सामने आया। रोडवेज के रंग में एक प्राइवेट बस सीज हो गई मगर अधिकारियों को भनक तक नहीं लगी। यह बस कौन सीज कर गया, …

बरेली, अमृत विचार। बस सीज होने, चालान कटने आदि की खबरें तो आप लोगों ने बहुत पढ़ी होंगी मगर शनिवार को बिथरी में बस सीज होने का एक अजीब मामला सामने आया। रोडवेज के रंग में एक प्राइवेट बस सीज हो गई मगर अधिकारियों को भनक तक नहीं लगी। यह बस कौन सीज कर गया, पता ही नहीं चला। बस में बैठी सवारियों को भी बीच रास्ते में भूखा-प्यासा उतार दिया गया। इस पूरे मामले का वीडियो ट्विटर पर वायरल हो गया। बरेली पुलिस ने भी इसे री-ट्वीट किया है। एआरटीओ प्रवर्तन का कहना है कि उन्होंने किसी बस को सीज नहीं किया है।

शनिवार को ट्विटर पर एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में कहा गया कि बरेली के बिथरी थाना क्षेत्र में आरटीओ ने एक बस को सीज कर दिया है। बस में बैठे करीब 112 यात्रियों को वहीं उतार दिया गया। उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए किसी तरह की कोई व्यवस्था नहीं की गई। बताया गया कि यात्रियों को लंबा सफर करना है।

साथ ही अपील की गई कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाए। यात्रियों की मदद के लिए किसी को भेजा जाए। जब इस बारे में एआरटीओ प्रवर्तन जेपी गुप्ता से बात की गई तो उन्होंने बस सीज करने की बात से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि पिछले दो दिनों से उन्होंने किसी भी बस को सीज नहीं किया है। यह बस कहां सीज हुई, किसने सीज की, इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

हालांकि, इस मामले में बरेली पुलिस ने बिथरी चैनपुर के प्राभरी निरीक्षक को मामले की जांच करने के लिए कहा है। उधर, दूसरी ओर सोशल मीडिया पर संभल में एक रोडवेज की बस सीज होने का मामला तूल पकड़ गया। उस बस के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। बताया गया कि बस पर रोडवेज का लोगो और उत्तर प्रदेश परिवहन भी लिखा था।

संबंधित समाचार