मुरादाबाद: मां की डांट से दुखी छात्रा ने पेट में मारी गोली, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। मां की डांट से क्षुब्ध होकर इंटर की छात्रा ने तमंचा सटाकर पेट में गोली मार ली। हादसे में गंभीर रूप से घायल छात्रा को आनन-फानन में कांठ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उसकी मौत के बाद परिजनों …

मुरादाबाद, अमृत विचार। मां की डांट से क्षुब्ध होकर इंटर की छात्रा ने तमंचा सटाकर पेट में गोली मार ली। हादसे में गंभीर रूप से घायल छात्रा को आनन-फानन में कांठ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उसकी मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव मोर्चरी भेज दिया है।

किशोरी द्वारा आत्मघाती कदम उठाने का यह मामला मूंढापांडे थाना क्षेत्र के ग्राम बुजपुर का है। गांव निवासी प्रेमपाल किसान हैं, साथ ही उसकी एक परचून की दुकान भी है। घर में पत्नी मिथिलेश देवी और दो बेटियां और एक बेटा रहता है। उसकी 17 साल की छोटी बेटी उज्जवल इंटर की छात्रा है। बताते हैं कि प्रेमपाल के घर के सामने एक कोचिंग सेंटर चलता है।

शनिवार की दोपहर उसकी बेटी उज्जवल घर के बाहर खड़ी थी। तभी उसकी मां ने घर के बाहर खड़े होने पर डांट दिया। बताते हैं कि गुस्से में आकर उज्जवल घर के अंदर चली गई। कुछ देर में परिजनों ने फायर की आवाज सुनी तो उनके होश उड़ गए। भागकर घर के अंदर गए तो नजारा देखकर होश उड़ गए। उज्जवल के पेट में गोली लगी थी और वह खून से लथपथ पड़ी थी। घबराए परिजन तुरंत उज्जवल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे बाहर रेफर कर दिया। जिस पर उज्जवल को कांठ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर डाक्टरों ने आपरेशन के जरिए उसके पेट से गोली निकालने का प्रयास किया लेकिन इससे पहले ही किशोरी की मौत हो गई।

किशोरी की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया। इस मामले में मूंढापांडे एसओ नवाब सिंह ने बताया कि डांट से क्षुब्ध होकर किशोरी ने गोली मारी थी। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

उज्जवल को थी तमंचे की जानकारी
मुरादाबाद। इस घटना की जानकारी मिलने पर मूंढापांडे पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस बीच परिजन उसे लेकर कांठ स्थित निजी अस्पताल पहुंच गए थे। पुलिस उज्जवल के बयान दर्ज करने का प्रयास कर रही है लेकिन हालत गंभीर होने के कारण डाक्टरों ने इंकार कर दिया। वहीं सबसे बड़ा सवाल पुलिस के सामने तमंचे को लेकर है। जिस तरह से घटना हुई, इससे साफ जाहिर होता है कि उज्जवल को घर में रखे तमंचे की पूरी जानकारी थी। अब ऐसी क्या वजह थी कि किसान और परचून की दुकान चलाने वाला प्रेमपाल घर में तमंचा रखे हुए था।

संबंधित समाचार