हल्द्वानी: नैनीताल जिले में सुबह कोहरा, दोपहर बाद खिली धूप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हल्द्वानी। हल्द्वानी समेत नैनीताल जनपद में रविवार को मौसम का मिजाज बदलता नजर आया। शनिवार सुबह को मध्यम-घना कोहरा छाये रहा। इससे कड़ाके की सर्दी का अहसास होने लगा लेकिन दोपहर बाद हल्की धूप खिलने लगी और मौसम सुहावना हो गया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, आने वाले दो दिनों तक नैनीताल जिले में …

अमृत विचार, हल्द्वानी। हल्द्वानी समेत नैनीताल जनपद में रविवार को मौसम का मिजाज बदलता नजर आया। शनिवार सुबह को मध्यम-घना कोहरा छाये रहा। इससे कड़ाके की सर्दी का अहसास होने लगा लेकिन दोपहर बाद हल्की धूप खिलने लगी और मौसम सुहावना हो गया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, आने वाले दो दिनों तक नैनीताल जिले में हल्का-मध्यम कोहरा लगने के आसार हैं।

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके साथ ही 40 से 50 प्रतिशत हवा में नमी और 8 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम से हवा प्रवाहित हुई है। उन्होंने बताया कि आने वाले दो दिन तक नैनीताल जनपद में सुबह और शाम को हल्का-मध्यम कोहरा रहने की संभावना है। वहीं, कोहरा होने से हल्की गलन का भी अहसास होगा।

संबंधित समाचार