हल्द्वानी: 16570 अभ्यर्थियों ने दी यूकेएसएसएससी की परीक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से रविवार को कनिष्ठ अभियंता और आबकारी सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा आयोजित हुई। दो पालियों में लिखित परीक्षा आयोजित करायी गयी। इस दौरान सुबह और शाम की पाली में मिलाकर कुल 16570 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। यह परीक्षा देहरादून के 40 और हल्द्वानी में 29 …

हल्द्वानी,अमृत विचार। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से रविवार को कनिष्ठ अभियंता और आबकारी सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा आयोजित हुई। दो पालियों में लिखित परीक्षा आयोजित करायी गयी। इस दौरान सुबह और शाम की पाली में मिलाकर कुल 16570 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। यह परीक्षा देहरादून के 40 और हल्द्वानी में 29 केंद्रों में आयोजित हुई।

सुबह की पाली में कनिष्ठ अभियंता (विद्युत/यांत्रिक) के 252 पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा के लिए 8149 अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी किये थे, इसमें 4478 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया। ऐसे में परीक्षा में उपस्थिति 54.37 प्रतिशत रही। शाम की पाली में आबकारी सिपाही एवं प्रवर्तन सिपाही के 157 पदों के लिए संयुक्त लिखित परीक्षा आयोजित की गयी। इस परीक्षा के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा में उत्तीर्ण 14255 अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी किये थे। इसमें से 12092 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित रहे। ऐसे में परीक्षा में उपस्थिति 84 प्रतिशत रही।

वहीं, कोरोना को लेकर हर परीक्षा केंद्र को सैनेटाइज किया गया। इसके साथ ही हर अभ्यर्थी की थर्मल स्क्रीनिंग की गयी। परीक्षा में सहयोग करने वाले कार्मिकों को मास्क, ग्लब्स तथा हैंड सैनिटाइजर उपलब्ध कराया गया। इस दौरान अभ्यर्थियों की बायोमैट्रिक उपस्थिति ली गयी। दोनों परीक्षाओं को संपन्न कराने के लिए जैमर का उपयोग किया गया, जिससे किसी भी मोबाइल या ब्लूटूथ डिवाइस से नकल की संभावना न रहे।

संबंधित समाचार