बाराबंकी: किसानों के मुद्दे पर गरजे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, ‘याचना नहीं अब रण होगा, 15 को राजभवन का घेराव’
बाराबंकी। भाजपा सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने की बात की, कर्ज माफी की बात की, लेकिन इस सरकार ने लोगों के साथ धोखा किया है। भाजपा सरकार किसान चौपाल लगा रही है, सरकार से सवाल है की किसानों को 11 हज़ार करोड़ रूपये की बकाया राशि अब तक क्यों नहीं चुकता की गई। …
बाराबंकी। भाजपा सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने की बात की, कर्ज माफी की बात की, लेकिन इस सरकार ने लोगों के साथ धोखा किया है। भाजपा सरकार किसान चौपाल लगा रही है, सरकार से सवाल है की किसानों को 11 हज़ार करोड़ रूपये की बकाया राशि अब तक क्यों नहीं चुकता की गई। जबकि कहा गया था कि 14 दिनों में यह भुगतान नहीं हो सका तो ब्याज देंगे। उक्त बातें राज्यसभा सांसद पीएल पुनिया के आवास पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहीं।
उन्होंने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुऐ कहा कि किसी एक भी किसान के बारे में बताएं जिसे यह ब्याज मिला हो। उन्होंने कहा की गन्ने का पर्ची सिस्टम नष्ट कर दिया गया। सरकार मिल मालिको से मिलकर किसानों के साथ धोखा कर रही है। पहले जिस तीन बिसवां जमीन पर 45 क्विंटल गन्ना होता था आज साढ़े आठ हज़ार स्क्वायर पर 45 क्विंटल गन्ना होता है। आज किसानों की आय 10 गुना नीचे गिर चुकी है।
अजय कुमार लल्लू ने कहा की ओलावृष्टि और बेमौसम बरसात से किसानों के नुकसान का बीमा देने वाली कम्पनिया भाग गयीं, उन किसानों को मुआवजा आज तक क्यों नहीं मिला। किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। एक वर्ष में 800 से अधिक किसानों ने आत्महत्या की उसका जिम्मेदार कौन है। प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बीते तीन सालो में जनपद में थाना रामनगर और देवा क्षेत्र में हुई शराब पीने वालों की मौत के साथ बुलंदशहर सहारनपुर और आजमगढ़ में शराब पीने से हुई मौतों पर मामूली कार्यवाही की गई।
उन्होंने शराब माफियाओं के साथ सरकार के मिले होने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा की यह सरकार शराब माफियाओं से मिली हुई है। इस मुद्दे को विधानसभा में उठाते गए सड़को पर कांग्रेस पार्टी आंदोलन करेगी। अजय कुमार लल्लू ने कहा की हमारी पार्टी विपक्ष की भूमिका में अपना कर्तव्य बाखूबी निर्वहन कर रही है।
इसी क्रम में आगामी 15 जनवरी को राजभवन घेराव होगा, याचना नहीं अब रण होगा। इस दौरान मौजूद लोगो में कांग्रेस नेता तनुज पुनिया, जिलाध्यक्ष मोहसिन खान, सरजू शर्मा, दीपक सिंह, इरफान कुरैशी, सोना वैश्य और केसी श्रीवास्तव सहित अनेकों कांग्रेसी उपस्थित रहे।
