अयोध्या: एनडीपीएस एक्ट के तहत एक गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जनपद के रौनाही थाना पुलिस ने एक शख्स को 430 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत करवा आरोपी का चालान किया है। रविवार को क्षेत्राधिकारी सदर रामकृष्ण चतुर्वेदी ने बताया कि पुलिस उपमहानिरीक्षक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सक्रिय अपराधियों एवं मादक पदार्थ बेचनें …

अयोध्या। जनपद के रौनाही थाना पुलिस ने एक शख्स को 430 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत करवा आरोपी का चालान किया है।

रविवार को क्षेत्राधिकारी सदर रामकृष्ण चतुर्वेदी ने बताया कि पुलिस उपमहानिरीक्षक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सक्रिय अपराधियों एवं मादक पदार्थ बेचनें वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत रौनाही थाना पुलिस ने सुचित्तागंज नहर पुलिया के पास से अजय वर्मा निवासी अहलाद का पुरवा सोहावल थाना रौनाही को गिरफ्तार किया है।

जामा तलाशी में उसके पास से 430 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। प्रकरण में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करवा आरोपी का चालान किया है।

संबंधित समाचार