रुद्रपुर: 11 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता मां बनी, नवजात की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, रुद्रपुर। ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र में दुष्कर्म पीड़ित 11 साल की लड़की ने एक बच्ची को जन्म दिया। नवजात की जन्म के तुरंत बाद मौत हो गई। पीड़िता की मां ने पड़ोस के एक युवक के खिलाफ बेटी के साथ दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज करायी है। यूपी के मुरादाबाद जिले का एक परिवार …

अमृत विचार, रुद्रपुर। ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र में दुष्कर्म पीड़ित 11 साल की लड़की ने एक बच्ची को जन्म दिया। नवजात की जन्म के तुरंत बाद मौत हो गई। पीड़िता की मां ने पड़ोस के एक युवक के खिलाफ बेटी के साथ दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज करायी है। यूपी के मुरादाबाद जिले का एक परिवार किराये के मकान में थाना ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र में रहता है।

परिवार का मुखिया सिडकुल में नौकरी कर घर का खर्चा चलाता है। शनिवार रात उनकी 11 साल की बेटी के पेट में अचानक दर्द उठा। जब वह दर्द से तड़पने लगी तो उसकी मां ने उसकी जांच की तो लड़की गर्भवती निकली। कुछ ही देर बाद उसने घर पर ही एक बच्ची को जन्म दिया। जन्म के तुरंत बाद नवजात की मौत हो गई। हालत बिगड़ने पर पीड़ित लड़की को जिला अस्पाताल ले जाया गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि काम के चलते अक्सर उनके पति घर से बाहर रहते हैं। घर पर वह और उसकी पुत्री ही रहते हैं। आरोप है कि लॉकडाउन के दौरान मां की गैरमौजूदगी में उसकी 11 साल की लड़की को पड़ोस का एक युवक अपने कमरे में ले गया और कमरा बंद कर लड़की के साथ दुष्कर्म किया। साथ ही उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली।

जिसके बाद वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लड़की के साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा। लड़की ने डर के कारण परिजनों को इसकी सूचना नहीं दी। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक पहले से ही शादीशुदा है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने ट्रांजिट कैम्प निवासी दीवान मंडल के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लड़की की हालात भी नाजुक बनी हुई है। इस मामले में समाजसेवियों ने जिला अस्पाताल जाकर लड़की का हालचाल जाना और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। थाना ट्रांजिट कैम्प प्रभारी केजी मठपाल ने बताया कि पुलिस आरोपी को तलाश रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

संबंधित समाचार