हरदोई: स्वामी प्रसाद मौर्य ने दी श्रम कानूनों की जानकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य सोमवार को मिशन शक्ति एवं संनिर्माण कार्यक्रम में आईटीआई पहुंचे। इस दौरान उन्होंने श्रम कानूनों की जानकारी दी। साथ ही श्रमिक हितकारी योजनाओं के बारे में बताया। विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। श्रमिक पंजीयन में कम आंकड़े पर श्रम मंत्री ने रोष …

हरदोई, अमृत विचार। श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य सोमवार को मिशन शक्ति एवं संनिर्माण कार्यक्रम में आईटीआई पहुंचे। इस दौरान उन्होंने श्रम कानूनों की जानकारी दी। साथ ही श्रमिक हितकारी योजनाओं के बारे में बताया। विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ।

श्रमिक पंजीयन में कम आंकड़े पर श्रम मंत्री ने रोष जताया। जिले की आठ विधानसभाओ में 2 लाख से अधिक मजदूरों का पंजीयन करने का दिया आदेश भी दिया। पंजीयन में लापरवाही पर उक्त कर्मचारी के सेवा समाप्त का मंत्री ने संकेत दिया। इसके साथ ही अब जनसेवा केंद्र से श्रमिक पंजीयन करा सकेंगे।

स्वप्रमाणित श्रमिक के पंजीयन को मंजूर करने का निर्देश दिया गया। आईटीआई में कार्यक्रम के दौरान मुख्य रुप से मिश्रिख सांसद अशोक रावत, जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, जिलाधिकारी अविनाश कुमार, एडीएम संजय सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट जंगबहादुर यादव, एएसपी पूर्वी अनिल कुमार यादव, सीओ सिटी विकास जायसवाल आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार