मुरादाबाद: करंट की चपेट में आकर पेंटर की मौत, मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। थाना क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से पेंटर की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुई जब पेंट के लिए पेंटर बाल्की लोहे के तार से लटका कर नीचे उतार रहा था। अचानक करंट लगने से वह काफी ऊंचाई से नीचे गिर गया था। हादसे के बाद मौके पर …

मुरादाबाद, अमृत विचार। थाना क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से पेंटर की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुई जब पेंट के लिए पेंटर बाल्की लोहे के तार से लटका कर नीचे उतार रहा था। अचानक करंट लगने से वह काफी ऊंचाई से नीचे गिर गया था। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद रोते-बिलखते परिजन भी पीएम हाउस आ गए।

हादसा पाकबड़ा थाना क्षेत्र में दिल्ली रोड स्थित एक भवन पर हुआ। सम्भल जिले के थाना नखासा क्षेत्र के ग्राम बहाउद्दीपुर निवासी कपिल कुमार रंगाई-पुताई का काम करता है। काफी समय से वह पाकबड़ा में एक भवन में पुताई का काम कर रहा था। सोमवार को वह अपने काम पर आया। बताते हैं कि काफी ऊंचाई पर वह पुताई कर रहा था। पेंट खत्म होने पर उसने बाल्टी नीचे भेजी।

बताते हैं कि रस्सी छोटी पड़ने पर उसने अगले हिस्से में लोहे का तार बांध दिया और बाल्टी नीचे करने लगे। इस बीच हाईटेंशन लाइन में बाल्टी में बंधा लोहे का तार छू गया, जिससे करंट ने कपिल कुमार को चपेट में ले लिया। करंट लगने से एक झटके में वह नीचे गिर गया और कुछ देर छटपटाने के बाद उसने दम तोड़ दिया। नजारा देखकर साथ काम करने वाले मजदूरों के होश उड़ गए।

मकान मालिक को सूचना देने के साथ ही आनन-फानन में उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मजदूरों ने इसकी सूचना कपिल के परिजनों के साथ ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर रोते-बिलखते परिजन भी मौके पर आ गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक कपिल की करीब एक साल पहले शादी हुई थी।

संबंधित समाचार