हल्द्वानी: आवासीय योजना के विरोध में मुखर हुए गौलापार के ग्रामीण
अमृत विचार, हल्द्वानी। गौलापार में प्रधानमंत्री आवासीय योजना के विरोध में स्थानीय लोगों का विरोध बढ़ता जा रहा है। सोमवार को इस योजना को रद्द करने को लेकर गौलापार के ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। वहीं इस मामले में ठोस कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीणों ने आंदोलन के साथ ही सामूहिक आत्मदाह की चेतावनी …
अमृत विचार, हल्द्वानी। गौलापार में प्रधानमंत्री आवासीय योजना के विरोध में स्थानीय लोगों का विरोध बढ़ता जा रहा है। सोमवार को इस योजना को रद्द करने को लेकर गौलापार के ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। वहीं इस मामले में ठोस कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीणों ने आंदोलन के साथ ही सामूहिक आत्मदाह की चेतावनी दी है।
बता दें कि रैक्वाल ग्राम पंचायत के पदमपुर रैकुनी गांव में प्रधानमंत्री आवासीय योजना के तहत बनाए जाने वाले सैकड़ों घरों को लेकर स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों ने योजना के विरोध में एसडीएम विवेक रॉय को ज्ञापन भी सौंपा। इस मौके पर समाजसेवी नीरज रैक्वाल ने बताया कि इस योजना के लागू होने से क्षेत्र में अशांति बढ़ेगी। पूर्व बीडीसी अर्जुन बिष्ट ने कहा कि गांव में कृषि भूमि के बीचों बीच बन रही इस योजना से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ेंगी। वहीं समाज सेवी प्रकाश पांडे ने कहा कि अगर आवास बनाए गए तो इससे ग्रामीण मजबूरन आंदोलन तेज करने पर विवश होंगे। इस दौरानमनोज सिंह रावत, समाज सेवी आनंद सिंह मेहता, सज्जन कुमार, धर्मेंद्र रैक्वाल, हीरा सिंह आदि शामिल रहे।
