लखनऊ: कोटा-पटना वाया लखनऊ स्पेशल ट्रेन शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। लॉकडाउन में कोटा से लखनऊ आए कोचिंग के छात्र-छात्राओं और आम यात्रियों की मांग पर रेल प्रशासन ने कोटा से पटना वाया लखनऊ के बीच सोमवार से स्पेशल ट्रेन बहाल करते हुए संचालन शुरू कर दिया। इस ट्रेन का संचानल 11 जनवरी सप्ताह में दो दिनों दोनों दिशाओं से अगले आदेश तक होगा। इस …

लखनऊ। लॉकडाउन में कोटा से लखनऊ आए कोचिंग के छात्र-छात्राओं और आम यात्रियों की मांग पर रेल प्रशासन ने कोटा से पटना वाया लखनऊ के बीच सोमवार से स्पेशल ट्रेन बहाल करते हुए संचालन शुरू कर दिया। इस ट्रेन का संचानल 11 जनवरी सप्ताह में दो दिनों दोनों दिशाओं से अगले आदेश तक होगा। इस ट्रेन के संचालन से श्रमजीवी एक्सप्रेस पर यात्रियों का दबाव कम होगा। जिससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

ट्रेन नंबर 03239 पटना से 11 जनवरी से हर सोमवार और शुक्रवार को सुबह 11.45 बजे चलकर रात 11.15 बजे लखनऊ व अगले दिन दोपहर 11.55 बजे कोटा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 03240 कोटा से 12 जनवरी से हर मंगलवार और शनिवार को शाम 06.10 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 6:45 बजे लखनऊ आएगी। और उसी दिन शाम 07:30 बजे पटना पहुंचेगी।

स्पेशल ट्रेन दानापुर, बिहटा, आरा, बक्सर, जमनिया, पं. दीन दयाल उपाध्याय जं., वाराणसी, सुलतानपुर, निहालगढ़, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, टूंडला, आगरा छावनी, मथुरा जं., भरतपुर जं., बयाना, हिण्डौन सिटी, गंगापुर सिटी, सवाईमाधोपुर तथा इंद्रगढ़ स्टेशनों पर ठहराव करते हुए दोनों स्टेशन पर पहुंचेगी।

संबंधित समाचार