हल्द्वानी: मेडिकल कॉलेज के हेल्थ सेंटर में चोरों की सेंधमारी
हल्द्वानी,अमृत विचार। काठगोदाम थानाक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पालीशीट स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज का अर्बन हेल्थ ट्रेनिंग सेंटर है। यहां बीती रात चोरों ने सत्रह टोटियां और दस खराब तालों पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने दो अलमारी के दरवाजे भी तोड़े। चोर भवन के रौशन दान के जरिये अंदर दाखिल हुए और इत्मीनान …
हल्द्वानी,अमृत विचार। काठगोदाम थानाक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पालीशीट स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज का अर्बन हेल्थ ट्रेनिंग सेंटर है। यहां बीती रात चोरों ने सत्रह टोटियां और दस खराब तालों पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने दो अलमारी के दरवाजे भी तोड़े।
चोर भवन के रौशन दान के जरिये अंदर दाखिल हुए और इत्मीनान के साथ नलों पर लगी टोटियां खोली। इसके बाद चोर चैनल का गेट खोल फरार हो गए। पूरे मामले की जांच काठगोदाम पुलिस कर रही है। वहीं मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य की ओर से मामले की तहरीर दी गयी है।
