आज का राशिफल | 13 जनवरी, 2021
मेष राशि आज कार्यक्षेत्र में आपकी पकड़ मजबूत होगी। कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। उच्च पदों पर विराजमान लोगों को सम्मान मिल सकता है। विवादित मुद्दों को आज सुलझा लेंगे। कड़े फैसलों को आसानी से लेने का साहस उत्पन्न होगा। वृष राशि आज विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। आप किसी षड्यंत्र …
मेष राशि
आज कार्यक्षेत्र में आपकी पकड़ मजबूत होगी। कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। उच्च पदों पर विराजमान लोगों को सम्मान मिल सकता है। विवादित मुद्दों को आज सुलझा लेंगे। कड़े फैसलों को आसानी से लेने का साहस उत्पन्न होगा।
वृष राशि
आज विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। आप किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं इसलिये आपको आज सावधान रहना चाहिये। जोखिम भरे निवेश से आपको बचना होगा। सहयोग न मिल पाने के कारण कुछ कार्य बाधित भी हो सकते हैं।
मिथुन राशि
आज मन की चंचलता के कारण निर्णय लेने में चूक हो सकती है। दाम्पत्य जीवन में भी खटपिट होती रहेगी। दिन की शुरुआत कुछ ठीक रहेगी लेकिन मध्यान्ह के बाद कुछ अवरोध महसूस करेंगे। अपनी छवि को किसी भी कीमत पर खराब न होने दें।
कर्क राशि
आज सहकर्मियों से बेहतरीन तालमेल होने के कारण सभी कार्य आसानी और समय से पूर्व ही पूर्ण हो जायेंगे। नये व्यापार की शुरुआत करना चाह रहे हैं तो लोन को लेकर आज खुशखबरी मिल सकती है। बीमार जातकों को स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होगा।
सिंह राशि
आज जीवनसाथी के साथ शाम को कहीं बाहर डिनर पर जा सकते हैं। आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। पुरानी अच्छी यादों को प्रेमी जन के साथ साझा करेंगे। कारोबारियों को व्यापार में अच्छा लाभ प्राप्त होगा।
कन्या राशि
प्रणय जीवन में कुछ अविश्वास की भावना पनप सकती है। आज आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी। भारी और गरिष्ठ भोजन करने से बचें। पाचन संबंधी समस्या होने की सम्भावना है। ऑफिस में दिन अच्छा रहेगा।
तुला राशि
आज दिन की शुरुआत बहुत ही अच्छी रहेगी। घर के माहौल में थोड़ी कड़वाहट हो सकती है। मित्रों और संपर्कों से काफी लाभ प्राप्त होगा। राजनीतिक लोगों को सोच-समझकर जनता के बीच बोलना चाहिये। अपनी क्षमता से अधिक खर्च न करें।
वृश्चिक राशि
आज आप अधूरे कार्यों को समय से पूरा कर लेंगे। व्यवसाय में अधिक आय होने से आपका आत्मविश्वास मजबूत होगा। कोई मनोकामना आज पूर्ण हो सकती है। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा।
धनु राशि
आज का दिन आपके लिये काफी अनुकूल रहने वाला है। कारोबार में बड़े ऑर्डर मिलने के योग बन रहे हैं। आपको व्यवहारिक निर्णय लेने चाहिये। परिवार के कुछ लोग आपसे नाराज हो सकते हैं।
मकर राशि
आपके मन में किसी कार्य को लेकर सन्देह रहेगा। लेकिन आप आशाओं से विपरीत काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। व्यवसाय में आ रही समस्या दूर होगी। उच्चाधिकारी आपके विचारों से काफी प्रभावित होंगे।
कुंभ राशि
आज आप लोगों को पहचानने में चूक कर सकते हैं। दोपहर के बाद आपके कुछ काम बाधित हो सकते हैं। आवश्यक कार्यों को मध्यान्ह से पहले पूरा कर लें। किसी से व्यर्थ में विवाद न करें। यद्यपि आज ऐसी परिस्थितियाँ निर्मित होती प्रतीत हो रही हैं।
मीन राशि
आज उच्च शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी। कुछ नया कार्य करने की सोचेंगे। धन सम्बन्धी परेशनाइयों से निजात मिलेगी। रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को धन और यश दोनों की प्राप्त होगा। सरकारी विभागों में अटके कार्य आज बन जायेंगे।
