हल्द्वानी: राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में कालेज की पूर्णिमा अव्वल
हल्द्वानी,अमृत विचार। इंदिरा प्रियदर्शनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में मंगलवार को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। मंगलवार देर शाम तक कापियां जांची गयी। इसके बाद बुधवार को रिजल्ट घोषित किया गया। कालेज की प्रोफेसर डॉ. संध्या गडकोटी ने बताया कि राज्य स्तरीय निबंध …
हल्द्वानी,अमृत विचार। इंदिरा प्रियदर्शनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में मंगलवार को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। मंगलवार देर शाम तक कापियां जांची गयी। इसके बाद बुधवार को रिजल्ट घोषित किया गया।
कालेज की प्रोफेसर डॉ. संध्या गडकोटी ने बताया कि राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता का विषय ‘हल्स्वाद्मीवानी विवेकानंद के विचारों की उत्तराखंड राज्य के परिप्रेक्ष्य में प्रासंगिकता’ था। इस दौरान महाविद्यालय की 151 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसमें महाविद्यालय स्तर पर बीएससी पांचवां सेमेस्टर पूर्णिमा बिष्ट पहले और बीएससी द्वितीय वर्ष दीक्षा मेहरा दूसरे और बीए प्रथम छवि खनायत व बीए पांचवां सेमेस्टर सपना भट्ट ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कालेज की प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित ने छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। निर्णायक मंडल में डॉ. गडकोटी समेत डॉ. निर्मला लोहनी और डॉ. तनुजा बिष्ट रहीं। इस दौरान डॉ. गीता पंत, डॉ. फकीर सिंह नेगी, डॉ. रेखा जोशी ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
