काशीपुर: छह तमंचों और जिंदा कारतूसों के साथ दो गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर,अमृत विचार। कुंडा थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान दो लोगों को छह तमंचों और तीन जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों में से उत्तर प्रदेश के जिला मुरादाबाद और दूसरा आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम पैगा का रहने वाला है। दोनों किसी की डिमांड पर तमंचे बेचने जा रहे …

काशीपुर,अमृत विचार। कुंडा थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान दो लोगों को छह तमंचों और तीन जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों में से उत्तर प्रदेश के जिला मुरादाबाद और दूसरा आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम पैगा का रहने वाला है। दोनों किसी की डिमांड पर तमंचे बेचने जा रहे थे। पुलिस ने उनकी बाइक को भी सीज किया है।

बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में घटना का खुलासा करते हुए एएसपी राजेश भट्ट ने बताया कि कुंडा थाना क्षेत्र की मंडी चौकी पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी कि तभी बाइक संख्या UK18-8199 पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने दोनों को रोककर उनकी तलाशी ली तो उनके पास तलाशी के दौरान छह अवैध तमंचे बरामद किए। भट्ट ने बताया कि यह तमंचे जनपद रामपुर में तैयार किए जाते हैं। प्रत्येक 315 बोर का तमंचा 4000 तो 12 बोर का तमंचा 5 हजार रुपये की कीमत में बेचा जाता है।

एएसपी भट्ट ने कहा कि आरोपियों का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। अगर कोई मामला इनके विरुद्ध सामने आता है तो आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। उन्होंने बताया कि ग्राम पैगा में कुछ लोग अकरम के साथ जुड़े हुए हैं। जिनकी जांच की जा रही है। पूछताछ के दौरान पुलिस को आरोपियों ने अपना नाम रणजीत सिंह पुत्र प्रेमपाल सिंह निवासी ग्राम काकड़ खेड़ा थाना डिलारी जिला मुरादाबाद व अकरम अली पुत्र मोहम्मद हनीफ निवासी ग्राम पैगा आईटीआई जिला उधम सिंह नगर बताया। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई बिजेंद्र कुमार, कांस्टेबल अवधेश कुमार, कुलदीप सिंह, ललित जोशी, गोविंद प्रसाद आदि शामिल थे।

संबंधित समाचार