खतरे में फंसी 231 यात्रियों की जान!, बर्फ से टकराया इंडिगो का विमान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर हवाई अड्डे पर बुधवार को 231 यात्री उस समय बाल-बाल बच गये जब इंडिगो का दिल्ली आ रहा विमान बर्फ से टकरा गया। विमान में उस समय 231 यात्री सवार थे। विमान सेवा कंपनी ने एक बयान में बताया कि उड़ान संख्या 6ई 2559 श्रीनगर से दिल्ली आ रही थी। …

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर हवाई अड्डे पर बुधवार को 231 यात्री उस समय बाल-बाल बच गये जब इंडिगो का दिल्ली आ रहा विमान बर्फ से टकरा गया। विमान में उस समय 231 यात्री सवार थे। विमान सेवा कंपनी ने एक बयान में बताया कि उड़ान संख्या 6ई 2559 श्रीनगर से दिल्ली आ रही थी। यात्रियों के सवार होने के बाद रनवे की ओर टैक्सी करते समय विमान जमे हुए बर्फ से टकरा गया। घटना के बाद विमान की जांच की जा रही है। यात्रियों को दिल्ली भेजने के लिए दूसरे विमान की व्यवस्था की गयी।

संबंधित समाचार