अयोध्या: मिलिट्री इंटेलिजेंस के साथ मिलकर पुलिस ने अपराधियों पर कसा शिकंजा, चार गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। मिलिट्री इंटेलिजेंस और जनपद की कैंट थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर दो मोटरसाइकिल सवार चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पौने 5 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। पुलिस ने सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत करवाकर चालान किया है। बुधवार को क्षेत्राधिकारी नगर सहायक पुलिस …

अयोध्या। मिलिट्री इंटेलिजेंस और जनपद की कैंट थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर दो मोटरसाइकिल सवार चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पौने 5 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। पुलिस ने सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत करवाकर चालान किया है।

बुधवार को क्षेत्राधिकारी नगर सहायक पुलिस अधीक्षक पास बंसल ने बताया कि भारतीय सेना की खुफिया इकाई ने पुलिस को सूचना दी कि मादक पदार्थ की बिक्री से जुड़े गिरोह के लोग उद्यान विभाग के गेस्ट हाउस के पास एकत्र हैं। सूचना पर कैंट थाना पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चार युवकों को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में इन्होंने अपना नाम पता ज्ञानेंद्र मिश्रा निवासी सरियाववां थाना पूराकलंदर जनपद अयोध्या,सुरेंद्र पाठक निवासी रानी बाजार बेतौली पारा थाना पूराकलंदर जिला अयोध्या, साहिल निवासी लाल कुर्ती थाना कैंट जिला अयोध्या और बृजेश यादव निवासी साखीपुर थाना नवाबगंज जनपद गोंडा बताया है।

इनके पास से दो मोटरसाइकिल तथा चार अलग-अलग पन्नियों में कुल 4 किलो 750 ग्राम गांजा बरामद हुआ है।उन्होंने बताया कि कैंट पुलिस ने सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत करवाया है और सभी का चालान किया है। मोटरसाइकिल का कोई कागजात न होने के चलते बाइक को एमवी एक्ट के तहत जप्त किया गया है।

संबंधित समाचार