बरेली: 25 फीट गहरी खुदाई से दरकी सड़क, दिन भर दौड़े वाहन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। भूमिगत सीवर लाइन बिछाने के लिए सप्ताह भर से गांधी उद्यान से चौकी चौराहा वाली सड़क पर बुल्डोजर से खुदाई कराई जा रही है। सड़क पर वन-वे करके खुदाई की जा रही है। इस बीच सड़क में दरार पड़ने से इसके बगल से गुजरना भी खतरनाक हो गया है। बिना यातायात रोके …

अमृत विचार, बरेली। भूमिगत सीवर लाइन बिछाने के लिए सप्ताह भर से गांधी उद्यान से चौकी चौराहा वाली सड़क पर बुल्डोजर से खुदाई कराई जा रही है। सड़क पर वन-वे करके खुदाई की जा रही है। इस बीच सड़क में दरार पड़ने से इसके बगल से गुजरना भी खतरनाक हो गया है।

बिना यातायात रोके 25 फीट गहरी बुलडोजर से खुदाई कर सड़क खोखली होने की वजह से दिक्कतें भी बढ़ गई हैं। बगल से लोडेड ट्रक, कार, बाइक समेत सवारियां लेकर जाने वाले ऑटो-टेंपो भी दौड़ रहे हैं। सड़क वन-वे कर दी, लेकिन ट्रैफिक का भार कम नहीं किया। इसकी वजह से गहरी खुदाई और अधिक वाहनों के गुजरने से वन-वे वाली सड़क में दरारें पड़ी हैं।

ऐसी स्थिति में सड़क पर गहरी खुदाई होने के दौरान डिवाइडर समेत धड़क धंस गई तो हादसा हो सकता है लेकिन इस ओर न जल निगम और न ही गाजियाबाद की कार्यदायी संस्था के अधिकारी ध्यान दे रहे हैं। बुधवार को आयकर विभाग वाली साइड की सड़क में दरार पड़ने के बावजूद दिनभर ट्रैफिक गुजरता रहा।

चौकी चौराहा से प्रभा टॉकिज तक खुदाई कराने के लिए एक तरफ का का रास्ता पूरी तरह से बंद कर दिया है। आयकर विभाग वाली साइड से ही कई दिनों से यातायात गुजर रहा है। इससे पहले नगर निगम वाली सड़क पर दरारें पड़ गई थीं। सबसे ज्यादा खतरनाक स्थिति पोस्टमार्टम हाउस वाली सड़क पर बनी थी।

वन-वे सड़क पर ट्रैफिक गुजरता रहा और सड़क की दरारें बढ़ती गईं। इससे कई दिनों तक सड़क को पूर्णता बंद कर दिया था। इधर, पांच दिन पहले डीएम नितीश कुमार से सड़कों को अव्यवस्थित तरीके से खोदने के संबंध में बात की गई। तब बताया कि जुलाई तक सड़कें खोदने के लिए मंजूरी दी गई है। इसके बाद जल निगम को सड़कें बनवाने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यदायी संस्था को सुरक्षा के इंतजाम करते हुए सड़कों पर खुदाई कराने के सख्त निर्देश दिए जा चुके हैं।

संबंधित समाचार