हल्द्वानी: अपनी मांगों को लेकर दूसरे दिन भी डटे रहे रोडवेज कर्मी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार,हल्द्वानी। रोडवेज कर्मचारी यूनियन से जुड़े सदस्यों ने दूसरे दिन भी काठगोदाम डिपो में कार्य बहिष्कार कर डिपो परिसर में सांकेतिक प्रदर्शन किया। तीनों रीजन देहरादून,नैनीताल ,टनकपुर के उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन से जुड़े सदस्य कार्य बहिष्कार पर रहे। यूनियन से जुड़े सदस्य सुबह 6 बजे से डिपो परिसर में एकत्र हुए और निगम …

अमृत विचार,हल्द्वानी। रोडवेज कर्मचारी यूनियन से जुड़े सदस्यों ने दूसरे दिन भी काठगोदाम डिपो में कार्य बहिष्कार कर डिपो परिसर में सांकेतिक प्रदर्शन किया। तीनों रीजन देहरादून,नैनीताल ,टनकपुर के उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन से जुड़े सदस्य कार्य बहिष्कार पर रहे। यूनियन से जुड़े सदस्य सुबह 6 बजे से डिपो परिसर में एकत्र हुए और निगम प्रबन्धन के खिलाफ नारेबाजी कर अपना विरोध प्रकट किया।

नैनीताल परिक्षेत्र के काठगोदाम,रामनगर,रुद्रपुर,काशीपुर,भवाली,हलद्वानी,रानीखेत,अल्मोड़ा में कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर अपना विरोध व्यक्त किया। कर्मचारियाें के कार्य बहिष्कार से पूरे प्रदेश में बस सेवा प्रभावित रही। यूनियन के प्रदर्शन से पूरे प्रदेश में सत्तर प्रतिशत बस सेवा प्रभावित रही,जिससे निगमप्रबन्धन की मुश्किल बढ़ गई हैं। बताते चलें कि यूनियन से जुडे कर्मी 5 माह से लंबित वेतन दिए जाने,एसीपी का पुनः परीक्षण कर उसका निर्धारण ,कार्यालय सहायक पद से कनिष्ठ केंद्र प्रभारी पद पर प्रोन्नति, विशेष श्रेणी,संविदा कर्मचारी को समान कार्य-समान वेतन का लाभ दिए जाने व इनको नियमित किया जाने की मांग कर रहे हैं।

यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कमल पपनै ने कहा कि मुख्यालय के द्वारा जारी विभिन्न आदेशों का पालन किया जाना चाहिए,ड्यूटी रेस्ट(डीआर) में मोटर व्हील एक्ट का पालन भी नहीं किया जा रहा जिसको लेकर अब यूनियन के सदस्यों ने कमर कस ली है और अब वे पीछे नहीं हटेंगे न ही कर्मचारियों का शोषण बर्दाशत किया जाएगा। इस दौरान प्रदर्शन करने वालो में काठगोदाम शाखा अध्यक्ष आनंद बिष्ट,शाखा मंत्री मनोज भट्ट,प्रदीप शर्मा,किशोरी शशिकांत गौतम,कैलाश कांडपाल,संदीप बिष्ट,सूरज कुमार,अनिल कुमार,सचिन कुमार,हेमंत गड़िया,राकेश कुमार,नीरज कन्याल,सुंदर लाल,आदित्य सिंह,अमानउल्लाह,वाई पी काम्टे,गुलाम मोइन,प्रदीप भट्ट,रोहित मिश्रा ,अब्दुल हई,जोगिंदर सिंह ,संदीप गौतम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार