हल्द्वानी: जेल में झोड़ा-चांचरी और कुमाऊंनी गीत-नृत्य पर झूमेंगे कैदी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हल्द्वानी। जेल में लोक पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। शुक्रवार को लोक पर्व उत्तरायणी के उपलक्ष्य में जेल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। झोड़ा-चांचरी और कुमाऊंनी गीत-नृत्य की धूम मचेगी। बंदियों के बीच परपंरागत पकवान बनाए और परोसे जाएंगे। गुरुवार शाम बंदियों ने सामूहिक रूप से घुघुते बनाए। शुक्रवार को परपंरागत रूप …

अमृत विचार, हल्द्वानी। जेल में लोक पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। शुक्रवार को लोक पर्व उत्तरायणी के उपलक्ष्य में जेल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। झोड़ा-चांचरी और कुमाऊंनी गीत-नृत्य की धूम मचेगी। बंदियों के बीच परपंरागत पकवान बनाए और परोसे जाएंगे। गुरुवार शाम बंदियों ने सामूहिक रूप से घुघुते बनाए। शुक्रवार को परपंरागत रूप से कौवों को बुलाकर घुघुते खिलाए जाएंगे। जेल अधीक्षक मनोज आर्य ने बताया कि लोक पर्व के उपलक्ष्य में दोपहर में झोड़ा-चांचरी के साथ सांस्कृतिक गीत-नृत्य के कार्यक्रम होंगे। बंदियों ने आयोजन के लिए पारंपरिक परिधान बनाए हैं। जेल अधीक्षक के अनुसार बंदियों के कल्याण के लिए आयोजन करने का निर्णय लिया है। इससे उनके मनोरंजन के साथ ही मनोदशा भी सकारात्मक होगी।

संबंधित समाचार